राष्ट्रवाणी: अभनपुर। ग्राम पंचायत उलबा में सरपंच नेहरू साहू के खिलाफ एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायत के 11 पंचों में से 9 पंच अभनपुर SDM कार्यालय पहुंचे और सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पंचों ने सरपंच पर पंचायत में अनियमितता बरतने और अभद्र व्यवहार करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पंचों का कहना है कि पंचायत के कामकाज और दस्तावेजों में भी कई तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं। उनका आरोप है कि पंचायत के कई बिलों में तारीख तक दर्ज नहीं है। पंचों ने इन मामलों की जांच की मांग की है। सरपंच नेहरू साहू के खिलाफ यह दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इससे पहले भी पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उस दौरान सरपंच नेहरू साहू ने हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद प्रस्ताव की प्रक्रिया पर स्थगन मिल गया था। अब एक बार फिर पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11 में से 9 पंचों के एकजुट होकर SDM कार्यालय पहुंचने से ग्राम पंचायत की सियासत गरमा गई है। अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर है। पंचों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है और अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन क्या निर्णय लेता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version