राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन पर चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण 6 से 18 दिसंबर तक राजधानी रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ की ओर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
रेलवे की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, इस दौरान रायपुर-कोरबा पैसेंजर और रायपुर-गेवरारोड मेमू सहित कुल 13 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी प्रमुख लंबी दूरी की गाड़ियां बिलासपुर में ही समाप्त व प्रारंभ होंगी, जबकि 11 एक्सप्रेस ट्रेनें एक से नौ घंटे तक की देरी से रवाना होंगी।
6 से 17 दिसंबर तक: गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू, 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर और 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेंगी। 7 से 18 दिसंबर तक: गाड़ी संख्या 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू, 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू, 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू, 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू और 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर का परिचालन बंद रहेगा।
रेलवे के निर्णय के तहत 7 से 18 दिसंबर तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा के बजाय बिलासपुर से रवाना होगी। इसी तरह 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (6 से 17 दिसंबर) बिलासपुर में समाप्त होगी और 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर) बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी।
इसके अलावा 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (10 व 12 दिसंबर) बिलासपुर में समाप्त होगी और 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12 व 14 दिसंबर) बिलासपुर से रवाना होगी। वहीं 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (7 से 18 दिसंबर) भी बिलासपुर तक ही चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 7 से 18 दिसंबर तक 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी।
वहीं 10 से 12 दिसंबर तक 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस नौ घंटे और 12 से 14 दिसंबर तक 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चलेगी। इसके अलावा 10 से 14 दिसंबर तक 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस तीन घंटे, 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस ढाई घंटे, 11 से 15 दिसंबर तक 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी और 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से रवाना होंगी।
11-12 दिसंबर को 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट, 14 दिसंबर को 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस चार घंटे 15 मिनट, 15 दिसंबर को 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे तथा 13 से 15 दिसंबर तक हीराकुंड और शिवनाथ एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से रवाना होंगी। 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर) — कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी

