राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: रिश्तों का झांसा देकर महिला की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले शातिर दंपती पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। तोरवा पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को अविवाहित बताकर दैहिक शोषण करने और नौकरी के नाम पर 13 लाख रुपये के जेवर व नकदी ऐंठने के मामले में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित को उसकी पत्नी के साथ दिल्ली-हरियाणा बार्डर (बल्लभगढ़) से गिरफ्तार किया है। कोरबा निवासी पीड़िता ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव (34) से मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। आरोपित ने खुद को कुंवारा बताकर महिला को विश्वास में लिया, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और नौकरी लगाने के नाम पर करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नकदी ठग ली। घटना के बाद आरोपित अपनी पत्नी नवीता यादव (30) के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। साइबर जांच में पत्नी के बैंक खाते के जरिए बल्लभगढ़ (हरियाणा) से पैसे निकालने का सुराग मिलते ही तोरवा पुलिस टीम ने दबिश देकर बंटी-बबली को दबोच लिया। पत्नी के बैंक खाते के सुराग से पकड़े गए पति-पत्नी तोरवा क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर दंपती लगातार ठिकाने बदल रहे थे। मुख्य आरोपित पवन यादव के सारे बैंक खाते बंद थे, लेकिन उसकी पत्नी नवीता यादव के खाते से बल्लभगढ़ स्थित च्वाइस सेंटर से लगातार पैसे निकाले जा रहे थे। तोरवा पुलिस ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को ट्रेस कर हरियाणा से दोनों को धर दबोचा।
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
