राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। शासकीय भोपाल राव पवार पॉलीटेक्निक, रुद्री के सिविल ब्रांच के अंतिम सेमेस्टर के करीब 13 छात्रों ने एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षक ने व्यक्तिगत कारणों के चलते उनके परीक्षा परिणाम को प्रभावित किया और उन्हें प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया। छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि सिविल ब्रांच में पदस्थ शिक्षक गंगाशरण साहू लंबे समय से उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। छात्रों के मुताबिक शिक्षक उन पर अपने निजी काम करने के लिए दबाव भी डालते थे। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई। कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने अधिकारियों को अपनी शिकायत में बताया कि विरोध करने के बाद शिक्षक ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि “सभी को फेल कर दूंगा, कैसे पास होगे देखता हूं।” छात्रों का कहना है कि उन्होंने अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई के दौरान नियमित रूप से मेहनत की। कॉलेज की प्रैक्टिकल कक्षाओं में शामिल होने के साथ उन्होंने निर्धारित परीक्षाएं भी दीं। इसके बावजूद उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि अंतिम सेमेस्टर में फेल होने के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि यदि परीक्षा परिणाम में उनके साथ किसी तरह की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। छात्रों ने मांग की है कि उनकी कॉपियों, प्रैक्टिकल परीक्षा और परिणाम से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्हें नियमों के अनुसार अंक दिए गए हैं या किसी व्यक्तिगत कारण से उनके परिणाम को प्रभावित किया गया है। मामले को लेकर छात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह ने छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बताया कि प्रकरण कॉलेज के प्राचार्य को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और परीक्षा परिणाम में किसी तरह की अनियमितता हुई है या नहीं। फिलहाल छात्रों ने निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
Trending
- चीफ जस्टिस का बड़ा प्रशासनिक फैसला: न्यायिक अधिकारियों के तबादले के साथ पोर्टफोलियो जज भी नियुक्त – राष्ट्रवाणी
- तेलंगाना से 3600 करोड़ की वसूली की उम्मीद, बिजली बकाया पर फिर शुरू हुई बातचीत—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- तीजा से पहले नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निभाई 7 साल पुरानी परंपरा, कड़ू भात के नेग में 1000 घरों में पहुंचाया करेला, बोले- हर माता-बहन मेरे परिवार का हिस्सा – राष्ट्रवाणी
- Today’s Top News: मुख्यमंत्री निवास में मनाया गया तीजा पोरा तिहार, छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी, पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र नदी में डूबे, होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, 60 लाख के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- खेत में बने मोटर रूम में पुलिस का छापा: शराब के साथ पैकिंग सामग्री का जखीरा बरामद, दो आरोपी भी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, पुलिस ने बीच रास्ते ही धर दबोचा; 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख का गांजा बरामद – राष्ट्रवाणी
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
