राष्ट्रवाणी: लकड़ी की छत.. बड़े-बड़े पत्थरों से बने 130 साल पुराने अंग्रेजों के बंगले! लकड़ी की छत.. बड़े-बड़े पत्थरों से बने 130 साल पुराने अंग्रेजों के बंगले! 127 एकड़ में था सैन्य ठिकानाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:12 ISTखंडवा के बीचों-बीच मौजूद यह इलाका शहर के इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है. अंग्रेजों का शासन खत्म हो गया, उनकी सेना भी यहां से चली गई, लेकिन उनके बनाए निर्माणों के अवशेष आज भी मौजूद हैं. जरूरत है कि इन पुराने भवनों का इतिहास दर्ज किया जाए और जो हिस्से सुरक्षित रखे जा सकते हैं, उनकी पहचान कर संरक्षण पर ध्यान दिया जाए. क्योंकि ये सिर्फ पुराने खंडहर नहीं, बल्कि खंडवा के बीते दौर की निशानियां हैं. अंग्रेज देश छोड़कर चले गए, लेकिन उनकी बनाई इमारतों के निशान आज भी खंडवा में मौजूद हैं. शहर के आनंद नगर क्षेत्र में आज भी अंग्रेजों के दौर के पुराने बंगले और सैन्य बैरकों के अवशेष देखे जा सकते हैं. कभी इस इलाके में अंग्रेज सेना के अधिकारी रहा करते थे. यहां बड़े-बड़े पत्थरों से बने मकान, पुरानी ईंटों की दीवारें और लकड़ी की मजबूत छतें हुआ करती थीं. समय के साथ ये इमारतें जर्जर होकर खंडहर में बदल गईं, लेकिन हैरानी की बात है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी इनकी कई दीवारें और छतों के हिस्से टिके हुए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पूरा इलाका कभी अंग्रेजों के सैन्य ठिकाने के रूप में इस्तेमाल होता था. करीब 127 एकड़ में फैले इस क्षेत्र में 11 बड़े मिलिट्री बैरक और तीन आलीशान बंगले बनाए गए थे. आज यहां सरकारी कार्यालय, वेयरहाउस और लोगों के मकान नजर आते हैं, लेकिन पुराने निर्माण आज भी अंग्रेजी दौर की कहानी सुनाते हैं. आज जिस इलाके को आनंद नगर के नाम से जाना जाता है, वह कभी अंग्रेजों की सैन्य गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था. स्थानीय जानकारी के अनुसार, करीब 120 से 130 साल पहले इस क्षेत्र में अंग्रेजों का बड़ा ठिकाना था. यहां लगभग 127 एकड़ जमीन पर सैन्य परिसर फैला हुआ था. अंग्रेजों ने इस इलाके में सैनिकों के रहने के लिए 11 बड़े मिलिट्री बैरक बनवाए थे. इसके अलावा तीन बड़े और आलीशान बंगले भी बनाए गए थे, जिनमें अंग्रेजों के उच्च अधिकारी रहा करते थे. उस दौर में यह इलाका शहर की सामान्य बसाहट से काफी अलग था. स्थानीय लोगों के अनुसार, रामेश्वर पुलिया के आगे का क्षेत्र जंगल जैसा था. आम लोगों का यहां आना-जाना बहुत कम था और इस इलाके पर अंग्रेज सेना का नियंत्रण रहता था. इसे स्थानीय लोग गोरा बैरक वाला क्षेत्र भी कहते थे. आज इस इलाके में आबादी बढ़ गई है, लेकिन पुराने बैरकों और बंगलों के अवशेष उस समय की याद दिलाते हैं. रेलवे जंक्शन होने के कारण खंडवा अंग्रेजों के लिए था अहम खंडवा की भौगोलिक स्थिति अंग्रेजों के लिए काफी महत्वपूर्ण थी. यह शहर उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाले प्रमुख रेलवे मार्ग पर स्थित था. साथ ही मालवा लाइन के जरिए इंदौर और मुंबई की ओर जाने वाला रेल संपर्क भी यहां से जुड़ता था. रेलवे की इस अहम स्थिति के कारण अंग्रेजों के लिए खंडवा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बन गया था. इसी वजह से यहां सैन्य ठिकाना तैयार किया गया. सैनिकों के रहने के लिए बैरक और अधिकारियों के लिए अलग बंगले बनाए गए. इस पूरे परिसर में सेना से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती थीं. प्रथम विश्व युद्ध के दौर में भी इस क्षेत्र की सैन्य गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया जाता है. 11 बैरक और तीन बड़े बंगले, पत्थरों से हुआ था निर्माण आनंद नगर क्षेत्र के पुराने निर्माणों की सबसे खास बात इनकी बनावट है. यहां बड़े-बड़े पत्थरों और पुरानी ईंटों से दीवारें तैयार की गई थीं. बंगलों में लकड़ी की मजबूत छतें बनाई गई थीं. निर्माण का तरीका उस समय की जरूरतों और कारीगरी को दिखाता है. आज ये इमारतें कई जगह से टूट चुकी हैं और खंडहर जैसी दिखाई देती हैं, लेकिन इनके पुराने हिस्से अब भी मौजूद हैं. इतने सालों तक इनकी दीवारों का टिके रहना भी लोगों के लिए हैरानी की बात है. स्थानीय लोगों के अनुसार, उस दौर में निर्माण में मजबूत पत्थरों और मोटी दीवारों का इस्तेमाल किया जाता था. यही वजह है कि समय और मौसम की मार के बाद भी इनके कुछ हिस्से बचे हुए हैं. Advertisement1920 से 1923 के बीच निर्माण होने की बात बताते हैं स्थानीय निवासी LOCAL18 से बातचीत में आनंद नगर निवासी लव जोशी बताते हैं कि इस इलाके में अंग्रेजों के बैरकों का निर्माण 1920 से 1923 के बीच हुआ था. करीब 127 एकड़ जमीन में से 60 से 70 एकड़ क्षेत्र में बैरक और सैन्य निर्माण फैले हुए थे. यहां अंग्रेजों के बड़े अधिकारी रहते थे और पूरा क्षेत्र सेना के अधीन था. लव जोशी के मुताबिक, उस समय हंसकुमार केप्रीन नाम के ठेकेदार का भी इस इलाके से गहरा संबंध था. वे रेलवे और बड़े निर्माण कार्यों में अंग्रेजों के साथ काम करते थे. उस दौर में यहां जो निर्माण हुए, वे आज भी अपने पुराने स्वरूप के कुछ हिस्सों के साथ मौजूद हैं. हालांकि, इन इमारतों के निर्माण और उपयोग से जुड़े दस्तावेजी रिकॉर्ड सामने आना भी जरूरी है, ताकि इनके इतिहास की पूरी जानकारी मिल सके. बैरक और जमीन का बदल गया स्वरूप देश आजाद होने के बाद अंग्रेज इस क्षेत्र को छोड़कर चले गए. इसके बाद यहां की जमीन और बैरकों का स्वरूप धीरे-धीरे बदलने लगा. लव जोशी बताते हैं कि उस समय कुछ बैरक और जमीन ठेकेदारी तथा लेन-देन के सिलसिले में केप्रीन परिवार को सौंपे गए थे. इसके बाद धीरे-धीरे इस इलाके में बसाहट बढ़ी और यह क्षेत्र आनंद नगर के रूप में विकसित होने लगा. आज यहां सरकारी कार्यालय, वेयरहाउस और लोगों के मकान बन चुके हैं. कई पुराने निर्माण अब पूरी तरह जर्जर हैं, लेकिन कुछ जगहों पर पत्थरों की दीवारें और लकड़ी की छतों के हिस्से अब भी दिखाई देते हैं. यही पुराने अवशेष बताते हैं कि कभी इस इलाके में अंग्रेजों का बड़ा सैन्य परिसर हुआ करता था. खंडहरों में आज भी छिपा है खंडवा का इतिहास आनंद नगर के ये पुराने बंगले और बैरक अब पहले जैसी हालत में नहीं हैं. समय के साथ इनका इस्तेमाल बंद हुआ और देखरेख नहीं होने से कई हिस्से खंडहर में बदल गए. लेकिन इनकी दीवारें, पत्थर और लकड़ी की छतें आज भी उस दौर की कहानी बयां करती हैं.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Khandwa,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 15:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

