राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के D.Ed (डीएड) प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने अपनी न्यायसंगत नियुक्ति की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले एक विशाल रैली निकाली। यह रैली बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जयस्तंभ चौक तक पहुंची। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने डीएड अभ्यर्थियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। वक्ताओं ने कड़े शब्दों में कहा कि सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1316 पद रिक्त हैं, जिनमें से 800 से अधिक पद अकेले अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) वर्ग के आरक्षित पद हैं। आंदोलनकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विडंबनापूर्ण है कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री होने तथा शासन का शीर्ष नेतृत्व आदिवासी समाज के पास होने के बावजूद आदिवासी युवाओं को उनके हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बाद भी आज पर्यंत तक इन पदों पर नियुक्ति न दिया जाना सीधे तौर पर आदिवासी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और उनका शोषण है। सर्व आदिवासी समाज और डीएड अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख विवादों में, क्लब के अंदर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पुलिस करेगी जांच – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 85 हजार शिक्षकों पर मंडराया संकट, सेवारत शिक्षकों के लिए तेत अनिवार्य, दपि बना रहा नया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव, सात पर केस; जांच में दो और नाम सामने आए – राष्ट्रवाणी
- कग वेाथेर 10th August: रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट… सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ये रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट – राष्ट्रवाणी
- भिलाई में साइबर ठगी की रकम का खेल उजागर, 13 गिरफ्तार; बैंक खातों में मिला 10 लाख से अधिक संदिग्ध लेन-देन – राष्ट्रवाणी
- कई साल तक ब्याज चुकाने के बाद भी नहीं मिली राहत, परेशान होकर महिला ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखे कई नाम, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- 10 साल बाद रायपुर आएंगे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन, स्वागत के लिए जुटेंगे हजारों समाजजन, आमानाका मस्जिद के उद्घाटन की भी तैयारी – राष्ट्रवाणी

