राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र की रिखी ग्राम के टिहली पर्वत में लाश मिली। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट से आशंका है कि भारी पत्थर से उसका सिर कुचल दिया गया है।पैरों पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। घटना को लेकर सलका गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से मौत को लेकर पुलिस भी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार ग्राम सलका निवासी विरेंद्र कंवर (15) सलका हाईस्कूल में कक्षा नवमीं का छात्र था। गुरुवार शाम वह घर से खेलने जाना बताकर निकला था। रात तक वापस नहीं लौटने स्वजन ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह भी स्वजन उसे तलाशते रहे।शुक्रवार को टिहली पर्वत पर पहुंचे लोगों ने झाड़ियों के बीच किशोर का शव पड़ा देखा। सूचना पर गांव के सरपंच और उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और शव का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की आशंका है। शव को देखने से लगता है कि चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया है और पैरों में भी गंभीर चोट के निशान हैं। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक का घर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। यह टिहली पर्वत ग्राम पंचायत रिखी से लगा हुआ है। बीच में सड़क है और दूसरी ओर मृत छात्र का गांव सलका है।छात्र किसके साथ घटनास्थल तक पहुंचा था, इसकी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद स्वजन में मातम पसरा है। वे सदमे में हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। छात्र का शव मिलने के बाद से पुलिस उसके दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ कर सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। अब तक की जांच में यही सामने आया है कि शाम को सभी दोस्त एक साथ खेल रहे थे। फिर वापस लौट गए। वहां से मृतक विरेंद्र किसके साथ था ,यह किसी ने नहीं देखा। थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ की गई है।
Trending
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पसक भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका… मनी लांड्रिंग के प्रमाण मिलने पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई में जुटी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल… 9 में से 8 शिक्षक गायब, 1 के भरोसे चले दो स्कूल – राष्ट्रवाणी
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
