राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): CG Mahila Congress Appointments/Image Credit: एआई रायपुर: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां की गई है (CG Mahila Congress Appointments)। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है।
इस आदेश के अनुसार, प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष और महासचिव की भी नियुक्ति की गई है और इसी के साथ छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में 17 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में हुई इन नियुक्तियों को प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से जिला स्तर पर संगठन को नई टीम मिलेगी। इस नियुक्ति के तहत रायपुर शहर में प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण में बरखा साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पाटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडेय को सौंपी गई है। दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ में संगीता गुप्ता और कवर्धा में अन्नपूर्णा चन्द्रकार को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है सूरजपुर शहर में लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण में बबीता गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के जरिए महिला कांग्रेस ने जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से जारी आदेश के बाद प्रदेश में नई नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारियों से संगठन को सक्रिय बनाने और महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपेक्षा रहेगी। इन नियुक्तियों के बाद अब महिला कांग्रेस की जिला इकाइयों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की मौजूदगी मजबूत करने पर जोर रहेगा। करण नेपाली पत्रकारिता जगत में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखने वाले अनुभवी कॉपी कंटेंट राइटर हैं।
उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और कंटेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में अच्छी विशेषज्ञता हासिल है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों में कॉपी कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और खबरों को प्रभावी, तथ्यपरक एवं पाठकों के अनुकूल अंदाज में प्रस्तुत करने का अनुभव प्राप्त किया है।
वर्तमान में करण नेपाली IBC24 न्यूज चैनल, रायपुर के डिजिटल विभाग में बतौर कॉपी कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह पिछले करीब 4 वर्षों से IBC24 के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने, न्यूज कॉपी तैयार करने, आकर्षक हेडलाइंस बनाने और पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है।
करण नेपाली की विशेष रुचि राजनीति, अपराध, खेल, ऑटोमोबाइल और मनोरंजन जैसे विविध क्षेत्रों की खबरों में है। वह समसामयिक घटनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विशेष नजर रखते हैं। अलग-अलग विषयों पर लेखन का अनुभव उन्हें विविधतापूर्ण कंटेंट तैयार करने में मदद करता है।
उनकी कोशिश रहती है कि खबरों की भाषा सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली हो, ताकि पाठक कम समय में पूरी जानकारी हासिल कर सकें। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में करण नेपाली खबरों की विश्वसनीयता, तथ्यात्मकता और प्रस्तुति को प्राथमिकता देते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तेजी से सटीक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है।
करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न न्यूज बीट्स पर काम करने की दक्षता उनकी पेशेवर पहचान का अहम हिस्सा है। Web Title: CG Mahila Congress Appointments: New president appointed for 17 districts in CG Mahila Congress, see the list here ‘भर्ती’ की आस, स्थगन करे निराश! विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप, क्यों आई परीक्षा स्थगित करने की नौबत?
शादी के मंडप में अचानक आ धमकी प्रेमिका, किया जमकर हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बारात Gen Z वाली पॉलिटिक्स, सियासी एजेंडा फिक्स! भाजपा ने राहुल को बताया बेरोजगार, नौकरी देने के वादे कितने हुए पूरे? अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, सपा नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- यह चिंता का विषय रफ्तार ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, पलक झपकते ही तीन बहनों समेत 4 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन : साय पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जगहों के DSP और ACP, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर बेवजह जनता को परेशान कर वसूली करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं, अमित चिमनानी का बड़ा बयान

