राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): लंदन । डेस्क: ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को तुर्की की एक अमीर उत्तराधिकारी की मदद करने के लिए कथित ‘रिश्वत’ के तौर पर 7,50,000 पाउंड (9,76,000 अमेरिकी डॉलर) मिले थे. सोमवार को लंदन के हाईकोर्ट को इस बारे में जानकारी दी गई, जहां इस दीवानी मुकदमे में पूर्व ब्रिटिश शाही सदस्य की गवाही होनी है. भुगतान से जुड़ा यह दावा चार महीने तक चलने वाले इस संभावित मुकदमे की शुरुआत में सामने आया है. यह मामला एवयाप (Evyap) साबुन और कॉस्मेटिक्स समूह की संस्थापक परिवार की सदस्य नेबाहत इसबिलेन और उनके पूर्व सलाहकार व व्यवसायी सेलमैन तुर्क के बीच चल रहा है. जेल में बंद तुर्की के एक पूर्व सांसद की पत्नी इसबिलेन ने तुर्क पर मुकदमा दायर कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि उसने उनके करोड़ों पाउंड का गबन किया और यह नहीं बताया कि पैसा कहां गया. हालांकि, तुर्क ने इन आरोपों से इनकार किया है. इसबिलेन के कानूनी दस्तावेजों के अनुसार, एंड्रयू—जिन्हें अब एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के नाम से जाना जाता है और जिन पर किसी गलत काम का आरोप नहीं है ने कई साल पहले कानूनी कार्यवाही शुरू होने पर इसबिलेन द्वारा पत्र लिखे जाने के बाद 7,50,000 पाउंड लौटा दिए थे.हालांकि, उम्मीद है कि एंड्रयू 14 दिसंबर को अदालत में गवाही देंगे. इस साल की शुरुआत में मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने तुर्क को गवाह समन जारी करने की अनुमति दी थी, जिसके तहत एंड्रयू को मुकदमे में पेश होने के लिए बाध्य किया गया है. ‘द टाइम्स’ के अनुसार, पूर्व प्रिंस 1870 के बाद ब्रिटिश शाही परिवार के पहले ऐसे सदस्य हैं जिन्हें हाईकोर्ट में गवाही देने के लिए समन मिला है.किंग चार्ल्स के छोटे भाई के लिए यह ताजा अपमानजनक स्थिति है, जिनसे दिवंगत अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती से जुड़े खुलासों के बाद पिछले साल शाही उपाधियां छीन ली गई थीं. 81 वर्षीय इसबिलेन और तुर्क के बीच यह कानूनी लड़ाई ब्रिटेन की अदालतों में कई वर्षों से चल रही है. इसने इस मामले से जुड़े विभिन्न वित्तीय लेन-देन में एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन की संलिप्तता को उजागर किया है. इसबिलेन की कानूनी फाइलिंग में दावा गया है कि तुर्क ने अल्फाबेट कैपिटल (Alphabet Capital) नामक कंपनी को लगभग 20 लाख पाउंड भेजे थे, जिसमें से कुछ हिस्सा एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी को हस्तांतरित किया गया था. इसबिलेन का दावा है कि 2015 में उनके पति को जेल भेजे जाने के बाद—जिसे वे राजनीति से प्रेरित आरोप बताती हैं—उन्होंने अपनी संपत्ति तुर्की से बाहर निकालने में मदद के लिए तुर्क का रुख किया था. उनका आरोप है कि तुर्क ने एंड्रयू को किए गए 7,50,000 पाउंड के भुगतान के उद्देश्य के बारे में उनसे “झूठ बोला” था.दूसरी ओर, तुर्क के वकील जोशुआ हिचेन्स ने सोमवार को सामने आए कानूनी दस्तावेजों में लिखा कि इसबिलेन का खुद का मामला यह है कि वह समझती थीं कि ड्यूक ऑफ यॉर्क को दिया गया भुगतान या तो उनके पासपोर्ट या ब्रिटेन में रहने की अनुमति (यूके रेजीडेंसी) में मदद के लिए एक रिश्वत थी. हिचेन्स ने आगे दावा किया कि यह भुगतान वास्तव में एंड्रयू के साथ “उनके पति के मामले” पर चर्चा करने के लिए था. उन्होंने दिसंबर 2019 में तुर्क के लंदन स्थित फ्लैट में आयोजित एक डिनर का विवरण दिया, जिसका अनुरोध इसबिलेन ने किया था और जिसमें पूर्व ड्यूक और डचेस ऑफ यॉर्क शामिल हुए थे.हिचेन्स ने कहा कि इसबिलेन यह नहीं मान सकती थीं कि 7,50,000 पाउंड पासपोर्ट या वीजा में मदद के लिए छिपी हुई फीस थी. उनके अनुसार, यह भुगतान वही था जो तुर्क ने बैंक को बताया था: एक उपहार, जो इस उम्मीद में दिया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर उनके पति की सहायता के लिए कदम उठाएंगे. मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 मंगल, 24 नव. 2026 | 02:33 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

