राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Amit Chiman Statement On Corruption/Image Credit: CG DPR रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने जगदलपुर में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त एवं अन्य लोगों के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की गई रंगे हाथों गिरफ्तारी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर पूरी कठोरता से कार्य कर रही है (Amit Chiman Statement On Corruption)।
अमित चिमनानी ने कहा कि प्रदेश में सुशासन की स्थापना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि जीएसटी प्रकरण में राहत देने के नाम पर रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी और बिचौलिए के खिलाफ एसीबी की यह त्वरित कार्रवाई यह स्पष्ट संदेश देती है कि, साय सरकार में पद और प्रभाव का दुरुपयोग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।
भ्रष्टाचार में संलिप्त व्यक्ति चाहे कितना ही रसूखदार या किसी भी पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अमित चिमनानी ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार को संरक्षण प्राप्त था और जाँच एजेंसियों के हाथ बांध दिए गए थे, लेकिन आज छत्तीसगढ़ में स्थितियाँ पूरी तरह बदल चुकी हैं।
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जाँच एजेंसियाँ पूरी स्वतंत्रता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही हैं, जिससे जनता का विश्वास शासन और प्रशासन के प्रति अधिक मजबूत हुआ है। अमित चिमनानी ने कहा कि, हमारी सरकार आम नागरिकों और व्यापारियों को भयमुक्त और पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है।
किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी या प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को हर हाल में पूरा किया जाएगा।3 वर्षों में ऐसी कई कार्यवाही सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ नीति की प्रमाण है। करण नेपाली पत्रकारिता जगत में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखने वाले अनुभवी कॉपी कंटेंट राइटर हैं।
उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और कंटेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में अच्छी विशेषज्ञता हासिल है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों में कॉपी कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और खबरों को प्रभावी, तथ्यपरक एवं पाठकों के अनुकूल अंदाज में प्रस्तुत करने का अनुभव प्राप्त किया है।
वर्तमान में करण नेपाली IBC24 न्यूज चैनल, रायपुर के डिजिटल विभाग में बतौर कॉपी कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह पिछले करीब 4 वर्षों से IBC24 के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने, न्यूज कॉपी तैयार करने, आकर्षक हेडलाइंस बनाने और पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है।
करण नेपाली की विशेष रुचि राजनीति, अपराध, खेल, ऑटोमोबाइल और मनोरंजन जैसे विविध क्षेत्रों की खबरों में है। वह समसामयिक घटनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विशेष नजर रखते हैं। अलग-अलग विषयों पर लेखन का अनुभव उन्हें विविधतापूर्ण कंटेंट तैयार करने में मदद करता है।
उनकी कोशिश रहती है कि खबरों की भाषा सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली हो, ताकि पाठक कम समय में पूरी जानकारी हासिल कर सकें। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में करण नेपाली खबरों की विश्वसनीयता, तथ्यात्मकता और प्रस्तुति को प्राथमिकता देते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तेजी से सटीक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है।
करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न न्यूज बीट्स पर काम करने की दक्षता उनकी पेशेवर पहचान का अहम हिस्सा है। Web Title: Officials who harass public and extort money without any valid reason will not be spared, strong statement from Amit Chimn रफ्तार ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, पलक झपकते ही तीन बहनों समेत 4 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जगहों के DSP और ACP, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, अलग-अलग कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश जेनसन हुआंग दोबारा बने एनवीडिया प्रेसिडेंट और CEO, चीनी महिला से अफेयर के चलते गई थी कुर्सी कलार महोत्सव में हुए शामिल सीएम साय, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- हर वर्ग की उन्नति से ही विकसित CG का निर्माण संभव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में हुई नई नियुक्तियां, 17 जिलों को मिली नई अध्यक्ष, यहां देखें सूची प्रेम संबंध का विरोध करना मां को पड़ा भरी, बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक सजा सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले!
DA और मकान किराए भत्ते में बंपर बढ़ोतरी, जानिए कब से होगा लागू
