राष्ट्रवाणी: मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर 4 की मौत, स्विफ्ट कार ट्रक में टकरायीUP Road Accident: मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर 4 की मौत, स्विफ्ट कार ट्रक में टकरायीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 09:56 ISTMathura Road Accident: मथुरा जिले के जैंत थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई. वहीं अन्य घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, जिसका इलाज जारी है. 500 के नोटों की पोटली और 20 लाख के घोड़ों की बोलीमथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार हाईवे पर खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया. मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी है. थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर निर्फाद हॉस्पिटल के पास हादसा हुआ है. हापुड़ में शराब से लदा ट्रक पलटा वहीं हापुड़ जिले में अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया है. इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना पाने के बाद स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस ने हादसे में घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है ट्रक हापुड़ की तरफ से गढ़मुक्तेश्वर की तरफ जा रहा था. जैसे ही थाना बाबूगढ़ क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया. शराब मलिक का लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है और पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हाईवे पर पलटे ट्रक को किनारे किया है. उन्नाव में सड़क हादसा उन्नाव जिले में देर रात तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार दो को रौंद दिया. मगरवारा से सहजनी रिंग रोड के निर्माण में मिट्टी लेकर जा रहे तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार को रौंदा. हादसे में एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. घटना की सूचना पर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर, सीओ सिटी विनी सिंह समेत अफसर मौके पर पहुंचे. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी की घटना. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Mathura,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 09:56 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सीसीएल के हज़ारीबाग़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई में सीआईएसएफ ने 500 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को 120वां युद्धपोत सौंपा; एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी ‘अशांक’ को सौंपा गया – भारतीय पीएसयू
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
