राष्ट्रवाणी: उधर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उनकी ओर से प्रतिबंधित रास्तों से गुजर रहे दो सुपरटैंकर्स में जोर का धमाका हुआ है. आईआरजीसी ने कहा कि ये दोनों नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. सिपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा गया कि जिन तेल टैंकरों ने ईरानी नौसेना बलों के निर्देशों का पालन नहीं किया, उन्हें ओमान के अल-घनम द्वीप के उत्तर में और होर्मुज के पूर्व में रोक दिया गया. इसके अलावा आईआरजीसी ने कहा कि उसके एयरोस्पेस डिवीजन के वायु रक्षा बलों ने होर्मुज के पूर्व में अमेरिका के एक एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया. दावा ये भी किया गया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी मॉडर्न और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम मार गिराया गया 20वां अमेरिकी एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन था. पिछले 24 घंटों के भीतर इंटरसेप्ट किया जाने वाला यह चौथा अमेरिकी सैन्य टोही-लड़ाकू ड्रोन था. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें हूतियों ने सऊदी का रडार किया अंधा, रिफायनरी फूंकी, उधर होर्मुज में उड़े टैंकरहूतियों ने सऊदी का रडार किया अंधा, रिफायनरी फूंक डाली, उधर होर्मुज में बारूदी सुरंग ने ठोके सुपरटैंकर्सEdited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 10:09 ISTपश्चिम एशिया में चल रहा बवाल खत्म नहीं हुआ है. यहां दो-दो मोर्चे पर युद्ध चल रहा है. एक तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों में धमाके हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. उन्होंने एक बार फिर से सऊदी की तेल रिफायनरी और रडार फैसिलिटी को निशाना बनाया. ख़बरें फटाफटयमन के हूती विद्रोहियों का हमला. (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स/सांकेतिक तस्वीर)यमन के हूती समूह ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के प्रतिष्ठानों पर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला है. उनके मुताबिक सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित एक तेल रिफाइनरी और राजधानी रियाद के दक्षिण में मौजूद एक रडार फैसिलिटी को निशाना बनाया गया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब सीमा पार शत्रुता बढ़ रही है. बाकायदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए बयान में हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि दो अभियान चलाए गए थे. पहले ऑपरेशन में लाल सागर तट पर स्थित राबिघ तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया और दावा किया कि यह सीधा निशाना था.समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे ऑपरेशन में रियाद के दक्षिण में वादी अद-दवासिर स्थित एक रडार केंद्र को दो चरणों में निशाना बनाया गया. हालांकि सरी ने इस्तेमाल किए गए हथियारों या हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. आपको बता दें कि हाल के दिनों में हूती लड़ाकों ने सऊदी हवाई अड्डों, तेल प्रतिष्ठानों और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है. ये ऑपरेशन ऐसे समय में हुए हैं जब हूती और सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन वाली यमन की सरकारी सेनाओं के बीच लड़ाई तेज हो गई है.सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में कई हवाई हमले किए. एक स्थानीय निवासी ने सिन्हुआ को बताया कि शहर में 5 से ज्यादा जोरदार धमाके हुए जबकि लड़ाकू विमान ऊपर उड़ान भरते रहे. आपको बता दें कि यमन 2014 के आखिर से ही इस तरह के संघर्ष में उलझा हुआ है. उस समय हूतियों ने सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद 2015 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सैन्य हस्तक्षेप किया.उधर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उनकी ओर से प्रतिबंधित रास्तों से गुजर रहे दो सुपरटैंकर्स में जोर का धमाका हुआ है. आईआरजीसी ने कहा कि ये दोनों नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. सिपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा गया कि जिन तेल टैंकरों ने ईरानी नौसेना बलों के निर्देशों का पालन नहीं किया, उन्हें ओमान के अल-घनम द्वीप के उत्तर में और होर्मुज के पूर्व में रोक दिया गया. इसके अलावा आईआरजीसी ने कहा कि उसके एयरोस्पेस डिवीजन के वायु रक्षा बलों ने होर्मुज के पूर्व में अमेरिका के एक एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया. दावा ये भी किया गया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी मॉडर्न और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम मार गिराया गया 20वां अमेरिकी एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन था. पिछले 24 घंटों के भीतर इंटरसेप्ट किया जाने वाला यह चौथा अमेरिकी सैन्य टोही-लड़ाकू ड्रोन था.About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 23, 2026, 10:09 ISTउधर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उनकी ओर से प्रतिबंधित रास्तों से गुजर रहे दो सुपरटैंकर्स में जोर का धमाका हुआ है. आईआरजीसी ने कहा कि ये दोनों नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. सिपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा गया कि जिन तेल टैंकरों ने ईरानी नौसेना बलों के निर्देशों का पालन नहीं किया, उन्हें ओमान के अल-घनम द्वीप के उत्तर में और होर्मुज के पूर्व में रोक दिया गया. इसके अलावा आईआरजीसी ने कहा कि उसके एयरोस्पेस डिवीजन के वायु रक्षा बलों ने होर्मुज के पूर्व में अमेरिका के एक एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया. दावा ये भी किया गया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी मॉडर्न और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम मार गिराया गया 20वां अमेरिकी एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन था. पिछले 24 घंटों के भीतर इंटरसेप्ट किया जाने वाला यह चौथा अमेरिकी सैन्य टोही-लड़ाकू ड्रोन था.खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभवबिना किसी रुकावट, पूरी स्टोरी पढ़ें ऐप परQR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करेंOR

