राष्ट्रवाणी: तुर्की के सुल्तान की हार पर क्यों आगबबूला हो गए थे भारतीय मुसलमान?तुर्की के सुल्तान की हार पर क्यों आगबबूला हो गए थे भारतीय मुसलमान… पहली बार मांगा था हिंदुओं का साथWritten by:Last Updated:November 23, 2026, 10:20 IST23 नवंबर 1919 को दिल्ली में खिलाफत आंदोलन की शुरुआत हुई थी. ऑटोमन साम्राज्य के पतन और खलीफा पद खतरे में पड़ने पर भारतीय मुसलमानों ने इसका विरोध किया था. मौलवी फजल-उल-हक की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में हिंदुओं का समर्थन मांगा गया था. ऑटोमन साम्राज्य की सेना. (फोटो- वीडियोग्रैब- ZDF Studios GmbH via Brittca)1517 में तुर्की के ऑटोमन शासकों ने मिस्र पर कब्जा कर दिया. पहली बार था जब ऑटोमन सुल्तानों ने खलीफा की उपाधि को अपने शासन से जोड़ा. यहां से सुन्नी मुसलमानों ने खलीफा यानी ऑटोमन साम्राज्य के सुल्तान को अपना धार्मिक संरक्षक मानना शुरू कर दिया. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक भारत के मुसलमान भी तुर्की के सुल्तान को अपना खलीफा मानते थे. उन्होंने ऐसा लगता था कि ऑटोमन साम्राज्य ही दुनिया के मुसलमानों को एकजुट करने का केंद्र है. जब दुनिया में वर्ल्ड वॉर खत्म हुआ तो नए राजनीतिक समीकरण बने. युद्ध में हारने वाले देशों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही थी. 1918 में ऑटोमन साम्राज्य के सुल्तान ने भी आत्मसमर्पण करते हुए मुद्रोस की संधि पर साइन कर दिए. अब ऑटोमन साम्राज्य को विजेता मित्र देशों में बांटा जा रहा था. इस हार का असर हजारों किमी दूर भारत में भी महसूस किया गया. ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारतीय मुसलमान एकजुट हुए. आज ही के दिन 23 नवंबर को 1919 में दिल्ली में खिलाफत आंदोलन का आगाज हुआ. इसकी अध्यक्षता मौलवी फजल-उल-हक ने, जिन्होंने पहली बार हिंदुओं का साथ मांगा. सम्मेलन में उस वक्त महात्मा गांधी ने भी हिस्सा लिया था. ऑटोमन साम्राज्य क्या था, उस वक्त आखिर क्या हुआ था?
ऑटोमन साम्राज्य की स्थापना 1299 में तुर्कमान कबीले के नेता उस्मान प्रथम ने अनातोलिया में किया था, जो आज तुर्की के नाम से जाना जाता है. 600 साल तक इस साम्राज्य ने यूरोप, एशिया और अफ्रीका के बड़े हिस्सों पर शासन किया. उस वक्त यह तुर्की, ग्रीस, मिस्र, इराक, सीरिया, हंगरी और बाल्कन क्षेत्र में फैला था. 1914 तक सब सही रहा, लेकिन जब प्रथम विश्वयुद्ध शुरू हुआ तो ऑटोमन साम्राज्य ने जम्रनी और ऑस्ट्रिया हंगरी के साथ मिलकर ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के खिलाफ युद्ध लड़ा. 1918 में जब युद्ध समाप्त हुआ तो ऑटोमन साम्राज्य की हार हुई. ब्रिटेन और उसके सहयेागी देशों ने उसे बांटने की योजना बनाई. अरब क्षेत्र के बड़े हिस्से पर ब्रिटेन और फ्रांस का प्रभाव बढ़ने लगा. भारत के मुसलमानों में क्यों था गुस्सा ऑटोमन साम्राज्य की हार के बाद भारतीय मुसलमानों को डर था कि तुर्की के सुल्तान की सत्ता खत्म कर दी जाएगी और खलीफा की हैसियत कमजोर हो जाएगी. ऐसा हुआ तो मक्का और मदीना जैसे इस्लाम के पवित्र स्थलों पर खलीफा का संरक्षण समाप्त हो सकता है. इसीलिए भारत में विरोध शुरू हुआ. भारतीय मुसलमान चाहते थे कि युद्ध के बाद तुर्की के साथ ऐसा समझौता न किया जाए जिससे खलीफा कमजोर हों. वे चाहते थे कि सुल्तान की धार्मिक और राजनीतिक स्थिति बरकरार रहे और ऑटोमन साम्राज्य के खास हिस्से उसके पास रहें. भारत में शुरू हुआ खिलाफत आंदोलन Advertisement1919 में भारतीय मुस्लिम नेताओं ने इस मुद्दे पर संगठित आंदोलन शुरू किया, जिसे खिलाफत आंदोलन के नाम से जाना जाता है. इस आंदोलन के प्रमुख नेताओं में मौलाना मोहम्मद अली जौहर, मौलाना शौकत अली, मौलाना अबुल कलाम आजाद, हकीम अजमल खान और मौलाना अब्दुल बारी थे. 23-24 नवंबर 1919 को दिल्ली में अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मौलवी फजल-उल-हक ने की. सम्मेलन में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ दबाव बनाने पर चर्चा हुई. ब्रिटिश वस्तुओं और शांति समारोहों के बहिष्कार का प्रस्ताव सामने आया. इस सम्मेलन की खास बात ये थी कि इसमें हिंदुओं को भी बुलाया गया था. महात्मा गांधी ने दूसरे दिन सम्मेलन की अध्यक्षता की थी. पहली बार मांगा गया हिंदुओं का साथ खिलाफ आंदोलन के नेता समझ गए थे कि अकेले मुस्लिम समुदाय ब्रिटिश शासन पर दबाव नहीं बना सकता. ऐसे में उन्होंने पहली बार हिंदुओं से समर्थन मांगा. महात्म गांधी ने इस मांग का समर्थन किया. महात्म गांधी का मानना था कि ऐसा करने से दोनों समुदायों के बीच एकजुटता और विश्वास बढ़ेगा. बाद में महात्म गांधी ने खिलाफत आंदोलन को ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया. 1920 में उन्होंने सरकारी स्कूलों, अदालतों, सरकारी उपाधियों, विदेशी कपड़ों और ब्रिटिश संस्थाओं के बहिष्कार का ऐलान किया. इससे पहले जून 1920 में इलाहाबाद में खिलाफत नेताओं की बैठक हुई. इसमें असहयोग का रास्ता अपनाने का फैसला लिया गया. फरवरी 1922 तक चला आंदोलन खिलाफत आंदोलन फरवरी 1922 तक चला. चौरी चौरा हिंसा के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था. इसके बाद खिलाफत और असहयोग आंदोलन की साझा नीति समाप्त हो गई. इसके बाद 1 नवंबर 1922 को तुर्की की ग्रैंड नेशनल असेंबली ने सल्तनत समाप्त कर दी और सुल्तान मेहनत छठे को सत्ता छोड़नी पड़ी. बाद में 3 मार्च 1924 को मुस्तफा कमाल पाशा की सरकार ने खलीफा की संस्था को भी समाप्त कर दिया. About the AuthorDeputy News Editor मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, , हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 23, 2026, 10:20 ISTऔर पढ़ें

