राष्ट्रवाणी: पटना-पुणे फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्रियों का फूटा गुस्सापटना-पुणे फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, कर्मचारियों से जमकर हुई नोकझोंकReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 10:54 ISTPatna Airport: पटना से पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट आखिरी समय में कैंसिल कर दी गई. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण पुणे से आने वाली फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा. इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. यात्रियों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों पर सही जानकारी नहीं देने और सहयोग नहीं करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि .पटना टू पुणे फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों का गुस्सा फूटा.पटनाः बिहार से बड़ी खबर सामने आई. जहां पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. पटना से पुणे जाने वाली फ्लाइट आखिरी समय में कैंसिल कर दी गई. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों पर सही जानकारी नहीं देने और मदद नहीं करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . यात्रियों का कहना था कि कर्मचारी लगातार उड़ान को लेकर आश्वासन दे रहे थे, लेकिन आखिर में फ्लाइट कैंसिल कर दी गई. रात 2:45 बजे पुणे के लिए उड़ान भरनी थी फ्लाइट इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E126 को रात 2 बजकर 45 मिनट पर पटना से पुणे के लिए उड़ान भरनी थी. यात्री तय समय के अनुसार एयरपोर्ट पहुंच चुके थे. इसी बीच उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली. अचानक उड़ान रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई. कई यात्रियों को आगे की यात्रा और अपने जरूरी कामों को लेकर चिंता होने लगी. लखनऊ डायवर्ट हुई फ्लाइट दरअसल, पटना से पुणे जाने वाली फ्लाइट जिस विमान से संचालित होनी थी, उसे पहले पुणे से पटना आना था. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E653 को रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर पटना पहुंचना था. लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण विमान पटना नहीं पहुंच सका. उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया. इसके बाद पटना से पुणे जाने वाली फ्लाइट की उड़ान व्यवस्था भी प्रभावित हो गई. आखिरकार एयरलाइंस को इसे कैंसिल करना पड़ा. यात्रियों ने एयरलाइंस पर लगाए आरोप फ्लाइट रद्द होने के बाद पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने नाराजगी जताई. उनका आरोप था कि इंडिगो के कर्मचारी उन्हें लगातार इंतजार करने को कह रहे थे. फ्लाइट को लेकर साफ जानकारी भी नहीं दी जा रही थी. काफी देर तक आश्वासन मिलने के बाद अचानक कैंसिलेशन की सूचना दी गई. यात्रियों ने कहा कि अगर फ्लाइट नहीं जानी थी तो इसकी जानकारी पहले ही दे दी जानी चाहिए थी, ताकि वे दूसरी व्यवस्था कर सकें. अचानक फ्लाइट रद्द होने से उनकी पूरी यात्रा का प्लान बिगड़ गया. About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 23, 2026, 10:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को 120वां युद्धपोत सौंपा; एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी ‘अशांक’ को सौंपा गया – भारतीय पीएसयू
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी

