राष्ट्रवाणी: भारत ने बांग्लादेश को दिखाई औकात, भूला सब डिमांड, प्रधानमंत्री तारिक की अकड़ पड़ी ढीलीभारत ने बांग्लादेश को दिखाई औकात, एक झटके में भूल गया सब डिमांड, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की अकड़ पड़ी ढीलीEdited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:09 ISTIndia-Bangladesh Ganga Water Sharing: बांग्लादेश में जबसे शेख हसीना सरकार को सत्ता से बेदखल किया गया है, ढाका में भारत विरोधी भावनाओं को लगातार हवा दी जा रही है. अब लगता है कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को इसका अहसास हो गया है कि नई दिल्ली के साथ टकराव का रास्ता अपनाना उनके हित में नहीं है. गंगा नदी के जल बंटवारे पर ढाका के बदले हुए सुर से कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहा है.गंगा नदी के पानी के बंटवारे को लेकर बांग्लादेश के तेवर अब नरम पड़े हैं. (फाइल फोटो/PTI)India-Bangladesh Ganga Water Sharing: बांग्लादेश के नीति-निर्माताओं को धीरे-धीरे ही सही लेकिन इस बात का अहसास होने लगा है कि भारत के साथ टकराव का रास्ता अपनाना ढाका के हित में नहीं है. मोहम्मद यूनुस के अंतरिम कार्यकाल के दौरान भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई थी. तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी इस तरह की हरकतें की जाती रहीं. दूसरी तरफ, नई दिल्ली ने संयम और धैर्य का परिचय दिया. अब उसका परिणाम सामने आने लगा है. दरअसल, सिंधु जल समझौते की तरह ही भारत-बांग्लादेश के बीच गंगा नदी के पानी के बंटवारे को लेकर भी करार किया गया है. इसकी मियाद 12 दिसंबर 2026 में खत्म हो रही है. उधर, डेडलाइन के पास आने पर ढाका की धड़कनें बढ़ने लगी हैं. अकड़ ढीली पड़ने लगी है. ताव ठंडे पानी की बौछार सी पड़ी है. शायद यही वजह है कि बांग्लादेश ने गंगा जल बंटवारे के लिए नई मांगों पर जोर डालना छोड़ दिया है. दरअसल, बांग्लादेश ने भारत के साथ 1996 की गंगा जल बंटवारा संधि को लेकर अपने रुख में नरमी के संकेत दिए हैं. ढाका ने अब नए समझौते की मांग पर जोर देने के बजाय मौजूदा संधि के नवीनीकरण यानी रिन्यूअल के लिए औपचारिक बातचीत शुरू करने की दिशा में भारत से पहल करने की उम्मीद जताई है. यह संधि आगामी 12 दिसंबर को समाप्त हो रही है. बांग्लादेश का कहना है कि उसने संधि के रिन्यूअल से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब भारत के राजनीतिक नेतृत्व को बातचीत शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. बांग्लादेश को भारत से क्या उम्मीद ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के वित्त एवं योजना मामलों के सलाहकार राशेद तितुमीर ने रविवार 22 नवंबर को ढाका में यह जानकारी दी. वे संधि से जुड़े बांग्लादेश के 10 सदस्यीय तकनीकी समिति के प्रमुख भी हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को उम्मीद है कि भारत अंतरराष्ट्रीय नदी गंगा के जल का न्यायसंगत और उचित बंटवारा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा संधि की अवधि समाप्त होने से पहले भारत आवश्यक पहल करेगा, जिससे इसके नवीनीकरण को लेकर औपचारिक वार्ता शुरू हो सके. तितुमीर ने ये बातें ढाका में भारत-बांग्लादेश संयुक्त समिति की 91वीं बैठक के बाद कहीं. बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने संधि के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त नदी आयोग के प्रमुख शरद चंद्रा ने किया, जबकि बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई उनके समकक्ष अनवर कादिर ने की. भारतीय दल में चार और बांग्लादेशी दल में छह सदस्य शामिल थे. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वर्ष 2026 में संधि के क्रियान्वयन से संबंधित वार्षिक रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया. Advertisementपहले नए समझौते की कर रहा था मांग इससे पहले बांग्लादेश मौजूदा संधि के स्थान पर नया समझौता करने की मांग कर रहा था. उसकी प्रमुख मांग थी कि नए समझौते में शुष्क मौसम के दौरान उसके हिस्से के पानी की उपलब्धता की गारंटी दी जाए. इसके साथ ही ढाका ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भारत से एक तकनीकी समिति गठित करने का आग्रह किया था. बांग्लादेश के जल संसाधन मंत्री शाहिदुद्दीन चौधरी अनी ने हाल ही में राजनयिक माध्यमों से अपने भारतीय समकक्ष को पत्र भेजकर संधि पर बातचीत जल्द शुरू करने का अनुरोध किया था. बांग्लादेश ने जून 2026 में उच्चस्तरीय तकनीकी समिति का गठन किया था और इसकी जानकारी भारत को भी दी थी. साथ ही भारत से अपनी तकनीकी समिति गठित कर इसकी सूचना ढाका को देने का आग्रह किया था. अब कौन लेगा फैसला मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, संधि के नवीनीकरण, उसकी अंतरिम अवधि बढ़ाने या नई शर्तें तय करने जैसे मुद्दों पर अंतिम फैसला दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व को करना है. भारत का रुख रहा है कि सीमा पार नदियों और जल से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए संयुक्त नदी आयोग (जेआरसी) ही स्थापित तंत्र है. गंगा संधि का मामला भी इसी व्यवस्था के तहत उठाया जा सकता है. भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 54 साझा नदियां हैं, लेकिन गंगा एकमात्र ऐसी नदी है जिसके जल बंटवारे को लेकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौता मौजूद है. ऐसे में 12 दिसंबर से पहले संधि के भविष्य को लेकर होने वाली बातचीत दोनों देशों के जल संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है.About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 23, 2026, 10:57 ISTऔर पढ़ें

