राष्ट्रवाणी: बाजार से 50% सस्ते मिलेंगे बीज, सीकर मंडी में NSC ने शुरू किया बिक्री केंद्रSikar News: किसानों की बल्ले-बल्ले… अब बाजार से आधी कीमत पर मिलेंगे बीज, 10 साल बाद खुला सरकारी केंद्रReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:10 ISTSikar News: रबी सीजन की बुवाई के लिए सीकर कृषि उपज मंडी में राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) ने करीब 10 साल बाद अपना बीज बिक्री काउंटर दोबारा शुरू किया है. यहां किसानों को एचआई 1650, डब्ल्यूएच 1270 और डीबीडब्ल्यू 303 किस्म का प्रमाणित गेहूं बीज 42 रुपये प्रति किलो की दर से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है. वर्ष 2016 में बंद हुए इस काउंटर के खुलने से किसानों को निजी बाजार के मुकाबले 40 से 50 प्रतिशत तक सस्ते दरों पर गेहूं, सब्जियों और अन्य फसलों के प्रमाणित बीज मिल सकेंगे. ख़बरें फटाफट Sikar: रबी सीजन में गेहूं और अन्य फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे सीकर के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब किसानों को महंगे निजी बीजों के बजाय सरकारी दरों पर गेहूं की उन्नत किस्मों का प्रमाणित बीज आसानी से उपलब्ध होगा. इसके लिए राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) ने सीकर कृषि उपज मंडी में अपना नया बीज बिक्री काउंटर शुरू कर दिया है. काउंटर पर गेहूं के बीजों की नई खेप पहुंचने के साथ ही वितरण कार्य भी शुरू कर दिया गया है. यहां किसानों को प्रमाणित गेहूं का बीज 42 रुपये प्रति किलो की निर्धारित दर पर दिया जा रहा है, जिसका वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है. एनएससी के सीकर मंडी स्थित बिक्री काउंटर पर इस बार गेहूं की तीन प्रमुख और उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध करवाए गए हैं. इनमें एचआई 1650, डब्ल्यूएच 1270 और डीबीडब्ल्यू 303 किस्म शामिल हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ये तीनों किस्में कम समय में पककर तैयार होने, बेहतर उत्पादन क्षमता और फसल रोगों से लड़ने की अपनी खास विशेषताओं के लिए जानी जाती हैं. काउंटर प्रभारी अधिकारी गोपाल जाट ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे किसान अपनी जमीन और जरूरत के अनुसार सही किस्म चुनकर मंडी काउंटर से खरीद सकते हैं. 2016 में बंद हुआ था काउंटर, एक दशक बाद फिर शुरुआत राष्ट्रीय बीज निगम ने करीब एक दशक के लंबे अंतराल के बाद सीकर कृषि उपज मंडी में अपना बिक्री काउंटर दोबारा शुरू किया है. इससे पहले वर्ष 2016 में कम बिक्री का हवाला देते हुए निगम ने यहां संचालित बीज केंद्र को बंद कर दिया था. काउंटर बंद होने के बाद से क्षेत्र के किसानों को प्रमाणित बीज खरीदने के लिए निजी कंपनियों और स्थानीय बीज विक्रेताओं पर निर्भर रहना पड़ रहा था. बाजार में निजी कंपनियों के बीज काफी महंगे दामों पर मिलने से किसानों की खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी और अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के लिए दूसरे स्थानों पर भी भटकना पड़ता था. सब्जियों और अन्य फसलों के बीज भी मिलेंगे सस्ते सरकारी बिक्री काउंटर दोबारा शुरू होने से किसानों को अब एक ही छत के नीचे सस्ते और प्रमाणित बीज खरीदने का बड़ा विकल्प मिल गया है. एनएससी की योजना के तहत गेहूं के अलावा सब्जियों और अन्य फसलों के बीज भी खुले बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध करवाए जाएंगे. इस पहल के माध्यम से किसानों को निजी बाजार के मुकाबले करीब 40 से 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर बीज देने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे खेती की शुरुआती लागत घटेगी और फसल की गुणवत्ता व पैदावार दोनों में सुधार होगा. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…Location :Sikar,Sikar,RajasthanFirst Published :November 23, 2026, 11:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी

