राष्ट्रवाणी: पति-पत्नी के बीच होता है झगड़ा, ज्योतिषी ने बताए शुक्र से जुड़े उपायपति-पत्नी के बीच होता है झगड़ा, ज्योतिषी ने बताए बृहस्पति और शुक्र से जुड़े उपायReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:11 ISTMarriage Problems Astrology: शादी का बंधन हर किसी के जीवन का एक नया अध्याय होता है. हर युवक-युवती चाहता है कि उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहे. लेकिन कई बार शादी के बाद परिस्थितियां बदलने लगती हैं. पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होने लगता है, तो कहीं आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियां रिश्तों में तनाव पैदा कर देती हैं. अंबाला: शादी का बंधन हर किसी के जीवन का एक नया अध्याय होता है. हर युवक-युवती चाहता है कि उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहे. लेकिन कई बार शादी के बाद परिस्थितियां बदलने लगती हैं. पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होने लगता है, तो कहीं आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियां रिश्तों में तनाव पैदा कर देती हैं. वहीं, कई युवक-युवतियों की उम्र बढ़ने के बावजूद शादी नहीं हो पाती. ऐसे में कुछ लोग विवाह में आ रही बाधाओं और दांपत्य जीवन की परेशानियों के समाधान के लिए ज्योतिष का सहारा लेते हैं. इस बारे में लोकल 18 को जानकारी देते हुए अंबाला शहर के लाल किताब एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव ने बताया कि वह सालभर में 1,000 से अधिक कुंडलियों का अध्ययन करते हैं. इस दौरान कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें लड़के और लड़की की कुंडली में शादी के योग बने होते हैं, लेकिन इसके बावजूद विवाह नहीं हो पाता. उन्होंने बताया कि शादी करना या न करना काफी हद तक व्यक्ति के अपने विवेक और निर्णय पर निर्भर करता है. कई बार कुंडली में ग्रहों की महादशा व्यक्ति को विवाह के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करती है, लेकिन लोग करियर और दूसरी प्राथमिकताओं के चलते शादी का फैसला टालते रहते हैं. कुंडली में बृहस्पति और शुक्र की स्थिति देखकर उपाय कुमार गौरव के अनुसार, कुंडली में बृहस्पति की महादशा को विवाह के योग से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, जिन लोगों की उम्र अधिक हो चुकी है. शादी में लगातार अड़चनें आ रही हैं. उनकी कुंडली में बृहस्पति की महादशा, शुक्र की अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति का अध्ययन किया जाता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी लड़की की उम्र 36 साल हो चुकी है और विवाह के योग नहीं बन रहे हैं, तो कुंडली में बृहस्पति और शुक्र की स्थिति देखकर ज्योतिषीय उपाय बताए जाते हैं. Advertisement बृहस्पति ग्रह वाले क्या करें?
यदि कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित हो, तो उपाय के तौर पर पीली चने की दाल या आधा किलो हल्दी किसी ब्राह्मण को दान करने की सलाह दी जाती है. वहीं, शुक्र ग्रह से संबंधित उपाय के लिए आधा किलो लोबिया पानी में उबालकर गाय को खिलाने की बात कही गई है. इसके अलावा आलू उबालकर उसका पानी पेड़-पौधों में डालने और आलू गाय को खिलाने का उपाय भी बताया गया है. इस दौरान गाय को भोजन कराते समय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करने की मान्यता भी है. पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद वहीं, एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव ने बताया कि शादी के बाद लड़की को अक्सर नए घर और नए माहौल में खुद को ढालना पड़ता है. उसके लिए परिवार, रहन-सहन और जिम्मेदारियां सब कुछ नया होता है. ऐसे में नए माहौल में सामंजस्य बैठाने में कुछ समय लग सकता है. उन्होंने कहा कि आजकल के युवक-युवतियों में सहनशक्ति कम होने के कारण भी पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में कुंडली में चंद्रमा, केतु और मंगल की स्थिति देखकर उपाय बताए जाते हैं. इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर छोटे-छोटे उपाय करने की सलाह दी जाती है. भगवान शिव को करे जल अर्पित दांपत्य जीवन में प्रेम और समृद्धि बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पति-पत्नी मिलकर भगवान शिव को जल अर्पित कर सकते हैं. इस दिन सफेद मिठाई या खीर का दान करने की भी मान्यता है. वहीं, गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने तथा केले के वृक्ष पर हल्दी मिला जल चढ़ाने का उपाय बताया जाता है. इसके अलावा घर के मंदिर में भगवान शिव-पार्वती या श्रीराम-सीता की युगल प्रतिमा स्थापित कर नियमित पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की धार्मिक मान्यता है. शुक्रवार शाम मिट्टी के दीपक में कपूर जलाकर घर में धूप दिखाने का उपाय भी नकारात्मकता दूर करने के लिए किया जाता है. बता दें कि ज्योतिषीय उपाय आस्था और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ambala,Ambala,HaryanaFirst Published :November 23, 2026, 11:11 ISTऔर पढ़ें

