राष्ट्रवाणी: घर में बचे प्याज को न समझें बेकार, किसान इससे कमा सकते हैं 20-25 हजार, जानेंघर में बचे प्याज को न समझें बेकार, किसान इससे कमा सकते हैं 20-25 हजार, गोंडा के रोहित से जानें तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 09:53 ISTOnion Farming: घर में छोटी या अंकुरित प्याज को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन गोंडा के एक किसान ने इसी प्याज से कमाई का तरीका खोज निकाला है. इटियाथोक के किसान रोहित मौर्य छोटी और बची हुई प्याज को खेत में लगाकर हरी प्याज तैयार कर रहे हैं. महज 5 बिस्वा जमीन में करीब 1,000 रुपये की लागत से 20 से 25 हजार रुपये तक की आमदनी हो सकती है. खास बात यह है कि इसकी फसल करीब एक महीने में तैयार होने लगती है. जानिए घर में बची प्याज से हरी प्याज की खेती कैसे कर सकते हैं. Onion Farming: गोंडा में किसान खेती से कमाई बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. यहां एक किसान घरों में बची छोटी और अंकुरित प्याज को फेंकने के बजाय खेत में लगा रहे हैं. इससे वह हरी प्याज की फसल तैयार कर रहे हैं और कम लागत में अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं. आमतौर पर लोग छोटी या खराब होने लगी प्याज को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन किसान रोहित मौर्य इसी प्याज का इस्तेमाल खेती में कर रहे हैं. गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के रहने वाले प्रगतिशील किसान रोहित मौर्य ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है. खेती में रुचि होने के कारण वह पढ़ाई के साथ ही खेती-किसानी भी करते रहे हैं. रोहित का कहना है कि खेती में थोड़ी समझदारी और नए प्रयोग करके कम लागत में भी अच्छी कमाई की जा सकती है. वह अपने खेत में छोटी और अंकुरित प्याज लगाकर हरी प्याज की खेती कर रहे हैं. घर में बची प्याज से ऐसे करें खेती किसान रोहित मौर्य बताते हैं कि उनके घर में पहले से ही छोटी और अंकुरित होने वाली प्याज को अलग कर लिया जाता था. उनके पिता ऐसी प्याज को फेंकने के बजाय खेत में लगा देते थे. अब वह भी इसी तरीके से हरी प्याज की खेती कर रहे हैं. इसके लिए सबसे पहले खेत को अच्छी तरह तैयार किया जाता है. मिट्टी को भुरभुरा बनाने के बाद उसमें सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाई जाती है. इसके बाद छोटी या अंकुरित प्याज को खेत में लगा दिया जाता है. कुछ समय बाद यही प्याज हरे पत्तों के साथ तैयार हो जाती है. इसके बाद किसान इसे बाजार में बेच सकते हैं. 1000 रुपये की लागत में 20 से 25 हजार की कमाई रोहित बताते हैं कि इस खेती में बीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. घर में इस्तेमाल होने वाली प्याज में से ही छोटी और अंकुरित प्याज को रोपाई के लिए चुन लिया जाता है. इससे खेती की लागत काफी कम हो जाती है. वह इस समय पांच बिस्वा जमीन में प्याज की खेती कर रहे हैं. इसमें करीब 1,000 रुपये की लागत आई है. किसान के मुताबिक, इस फसल से लगभग 20 से 25 हजार रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है. एक महीने में तैयार होने लगती है हरी प्याज रोहित मौर्य के अनुसार, हरी प्याज की फसल करीब एक महीने में तैयार होने लगती है. लगभग एक महीने 20 दिन में इसकी पूरी कटाई हो जाती है. बाजार में हरी प्याज की अच्छी मांग रहती है. किसान इसे खेत से उखाड़कर हरी अवस्था में ही बेच सकते हैं. हरी प्याज का इस्तेमाल घरों में साग-सब्जी बनाने के साथ-साथ बड़े रेस्टोरेंट में भी किया जाता है. रोहित का कहना है कि किसान घरों में बची छोटी और अंकुरित प्याज को फेंकने के बजाय खेती में लगा सकते हैं. इससे कम लागत में हरी प्याज तैयार होगी और किसानों को अतिरिक्त आमदनी का एक साधन मिल सकता है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…Location :Gonda,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 09:53 ISTऔर पढ़ें
Trending
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में GPM के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- सीसीएल के हज़ारीबाग़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई में सीआईएसएफ ने 500 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को 120वां युद्धपोत सौंपा; एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी ‘अशांक’ को सौंपा गया – भारतीय पीएसयू
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी

