राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कोरबा : भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त का द्विवार्षिक कार्यकर्ता सम्मेलन जूनियर क्लब कोरबा पूर्व में आयोजित हुआ। सभी अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता कर रहे अजय मिश्रा जिला अध्यक्ष भामसं ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि भामसं के राष्ट्रीय मंत्री व उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, विशिष्ट अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णिमा साहू, महामंत्री नवरतन बरेठ, संगठन मंत्री केएन यादव एवं ठेका प्रभारी एसके मजूमदार उपस्थित रहे। वृत्त सचिव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठेका प्रभारी मजूमदार ने सभी ठेका श्रमिकों को महासंघ से जुड़कर अपनी लड़ाई लड़ने हेतु प्रेरित किया। महासंघ के प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर महासंघ द्वारा जारी आंदोलन के विषय में अवगत कराते हुए संगठन की रीति नीति से अवगत कराया। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा अब तक कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना, संविदा नियमितीकरण, तकनीकी भत्ता, कंप्यूटर एलाउंस, वेज रिवीजन तथा पद रिस्ट्रक्चरिंग जैसे अन्य ज्वलंत मुद्दों पर कोई आदेश प्रसारित नहीं किए गए हैं, यदि 15 अगस्त तक कोई परिणाम नहीं आता है तो महासंघ द्वारा 17 अगस्त से काम बंद आंदोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय मंत्री आरएस जायसवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि महासंघ के निरंतर प्रयास से ही पावर कंपनी में सभी कैडर के विभिन्न पदों पर पदोन्नति आदेश जारी हुए हैं। इस दौरान महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता जायसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रतिभा पटेल, राघवेन्द्र साहू, राजदेव सिंह, सुरेश गुप्ता, जीपी राजवाड़े, संदीप राठौर, चंद्र कुमार पटेल, अजय श्रीवास, सुमंत चौहान, धुव कैवर्त, नागेश्वर भानु, राजेश कुमार, शशांक श्रीवास, उमेश यादव, सुभाष, शंकर कंवर, रितेश सोनी, जितेन्द्र साहू, संतोष पटेल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी गठित, आकाश बने अध्यक्ष नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रभारी के रूप में बिलासपुर क्षेत्र के सचिव रविकांत सिंह ठाकुर को नामित किया। उनके द्वारा भामसं के विधि अनुसार कोरबा वृत्त हेतु आगामी दो वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी के नाम की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई, जिसे ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया। इसमें कोरबा वृत्त के अध्यक्ष के रूप में आकाश पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता, सचिव यशवंत राठौर, संयुक्त सचिव बालमुकुंद साहू, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र कौशिक, सहकोषाध्यक्ष बसंत पटेल, उपाध्यक्ष सुरेश कंवर, सहसचिव सतीश साहू, प्रचार सचिव संतोष साहू, संगठन सचिव भानू प्रताप साहू, शैलेन्द्र श्रीराज, महिला प्रतिनिधि प्रतिमा यादव, कार्यकारिणी सदस्य डोमन लाल कौशल, देवानंद बढ़ई को दायित्व सौंपा गया।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
