राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर : कबीर नगर में डकैती के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपितों को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । आरोपित समीर सोनी उर्फ बुच्ची, रामा मरकाम, गोकुल यादव, संदीप नागरिया और कृष्णा देवार को पकड़ा गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में करीब 17 लाख रुपये कीमत का डकैती का सामान, वारदात में इस्तेमाल चारपहिया और दोपहिया वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम फरार आरोपितों की तलाश में जुटी थी।
पहले गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसके बाद पांचों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

