राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। अंडर-18 भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जांजगीर जिले के होनहार खिलाड़ी अनमोल गोस्वामी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। अनमोल ने 170 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से जांजगीर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर्ष का माहौल है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के पुत्र अनमोल इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 180 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया था। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपने विद्यालय, जिले, प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। अपनी स्वर्णिम सफलता पर खुशी जताते हुए अनमोल ने इसका श्रेय अपने कोच, अपने माता-पिता व ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग, कड़े अभ्यास और आशीर्वाद से ही मैं यह मुकाम हासिल कर पाया हूं। मेरा लक्ष्य भविष्य में और भी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर भारत का सिर ऊंचा करना है।
Trending
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद – राष्ट्रवाणी
- कग News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी सदरफ – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में नकली नोट का नेटवर्क: 1.13 करोड़ के बदले मिलने थे 45 करोड़ के नकली नोट, ठगी का केस दर्ज – राष्ट्रवाणी
- चाकूबाजी से सनसनी: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, इधर थाना प्रभारी समेत दो आरक्षक लाइन अटैच – राष्ट्रवाणी
- अग्निवीर भर्ती 2026-27: सीईई का परिणाम घोषित, रायपुर के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत – राष्ट्रवाणी
- खामोशी से मुस्कान तक… कॉक्लियर इम्प्लांट ने बदली नन्हीं जीविका की जिंदगी – राष्ट्रवाणी
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राष्ट्रवाणी

