राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): राज्य के युवाओं को एक बड़ा अवसर प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत समूह-2, उपसमूह-02, तृतीय श्रेणी (स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर) के कुल 1,703 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर इस बार मंडल द्वारा इन पदों के चयन हेतु पहली बार लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा का आयोजन राज्य के पांचों संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई अलग-अलग पदों को भरा जाना है. इसमें सर्वाधिक 1,206 पद सहायक ग्रेड-3 के हैं. इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, पंजीयक लिपिक के 50 पद, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 पद, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34 पद और शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30 पद शामिल हैं. वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13 और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी.इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 5 नवम्बर से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 27 नवम्बर 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगी. यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 28 से 30 नवम्बर तक शाम 5 बजे तक उसमें सुधार कर सकते हैं. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा.इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है. नियम अनुसार, परीक्षा में उपस्थित होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा, जिससे आवेदन के समय भुगतान किया गया था. इस परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए उम्मीदवार सीधे मंडल के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:08 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल…. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी

