राष्ट्रवाणी: हॉकी: न्यूजीलैंड ने भारत को दी कड़ी टक्कर, 2-2 की बराबरी पर छूटा फ्रेंडली मैचHockey: न्यूजीलैंड ने भारत को दी कड़ी टक्कर, 2-2 की बराबरी पर छूटा फ्रेंडली मुकाबलाEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:49 ISTन्यूजीलैंड के खिलाफ फ्रेंडली हॉकी मैच में भारतीय टीम ने 2-2 से ड्रॉ खेला. ये मुकाबला दोनों देशों के संबंधों के 100 साल पूरा होने के मौके पर खेला गया था. मैच में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. मैच के 55वें मिनट में न्यूजीलैंड की टीम ने बराबरी का गोल दागा था.भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से हुआ ड्रॉनई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की. भारत तीनों मैच में अजेय रहा. उसने 19 नवंबर को पहले मैच में 3-2 से जीत दर्ज की थी जिससे श्रृंखला का परिणाम तय हुआ क्योंकि उसके बाद दो मैच 2-2 से ड्रॉ रहे. न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में शानदार शुरुआत की. उसने डायलन थामस के नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गोल से बढ़त हासिल की. भारतीय टीम ने हालांकि जल्द ही लय हासिल कर ली और कप्तान संजय ने 16वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया. 55वें मिनट में न्यूजीलैंड ने दूसरा गोल दागकर की बराबरी Advertisementभारत ने इसके दो मिनट बाद ही कार्थी सेल्वम के मैदानी गोल की मदद से 2-1 से बढ़त हासिल कर ली. भारत ने मैच के अंतिम चरण तक अपनी बढ़त बनाए रखी, लेकिन न्यूजीलैंड ने बराबरी का गोल करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे. आखिर में 55वें मिनट में उसकी कोशिश रंग लाई जब बेंजी कुलहेन ने मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया. इसके बाद दोनों टीम ने विजयी गोल करने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और इस तरह से मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों की शुरुआत 1926 में हुई थी जब दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की अगुवाई वाली भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था.About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 15:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

