राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सप विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिर्रा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। दरअसल, पुलिस को एक अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटगांव की तरफ से महानदी पुल पार कर बसंतपुर की ओर एक बाइक चालक द्वारा कार की पायलेटिंग करते हुए अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना बिर्रा पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर कार से 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही पायलेटिंग करने वाला एक बाइक और गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया। थाना बिर्रा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- प्रिंटिंग उद्योग का अंतरराष्ट्रीय मंच: रायपुर में पहली बार इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन, चार देशों के विशेषज्ञ देंगे भविष्य की तकनीकों की जानकारी – राष्ट्रवाणी
- बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा – राष्ट्रवाणी
- इफस अधिकारी ओपी यादव पककफ प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में ‘पर्यावरण के दुश्मन’ कोनोकार्पस पर बैन, राज्य सरकार का बड़ा फैसला, रोपण और बिक्री पर तुरंत रोक – राष्ट्रवाणी
- ‘औकात पर आ गया तो जमीन पर…’, मला कुंवर सिंह ने भाजयुमो अध्यक्ष को फोन पर दी धमकी, ऑडियो वायरल होने से गरमाई बालोद की सियासत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा एलान… कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों को 20-20 लाख देगी सरकार – राष्ट्रवाणी
- बड़ी कार्रवाई: 2 महिला सहित 4 आरोपी अरेस्ट, कार और बाइक समेत भारी मात्रा में गांजा जब्त – राष्ट्रवाणी
