राष्ट्रवाणी: रायपुर/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने मजदूरों पर गोलीबारी कर उन्हें निशाना बनाया। इस हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे (24 वर्ष), पिता उमाशंकर रात्रे की मौत हो गई है। वहीं भूपेंद्र (28 वर्ष), पिता दशरथ गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्स पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा कि, “कुलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मज़दूर की मौत हो गई, घटना के बाद मैंने दगप नलिन प्रभात और सुरक्षा के शीर्ष अधिकारियों से बात की। मैं इस कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने सुरक्षा बलों को अपने अभियान तेज़ करने और आतंकवादियों का खत्म करने के निर्देश दिए हैं।” इ सपोके विथ थे DGP, शरि नालिन पराभात अनद तोप सेकुरितय ओफफिकिालस फोललोविनग थे बरुताल तेररोरिसत अतताक इन कुलगाम इन वहिच अ लाबौरेर फरोम चहाततिसगारह वास killed. इ सतरोनगलय कोनदेमन थिस कोवारदलय act. इ हावे दिरेकतेद ौर सेकुरितय फोरकेस तो सतेप उप थेिर ओपेरातिोनस and… उन्होंने आगे कहा कि “जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के एक और घायल मज़दूर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं। J&K प्रशासन और पूरा देश इन परिवारों के साथ खड़ा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version