राष्ट्रवाणी: रायपुर। यंग इंडियंस (Yi) रायपुर ने जोरा मॉल में किड्स प्रेन्योर 2026 का सफल आयोजन किया। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र में ही उद्यमिता (Entrepreneurship) का वास्तविक अनुभव प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में 6 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 36 स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर बच्चों ने स्वयं तैयार किए गए फूड आइटम्स, चॉकलेट्स, गेम्स, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, ब्रेसलेट्स, दिय एक्टिविटीज़, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित अनेक अभिनव उत्पाद एवं सेवाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, ग्राहकों से संवाद करने की क्षमता और अपने व्यवसाय को संचालित करने का उत्साह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन में 5,000 से अधिक लोगों ने सहभागिता की और बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया। इस वर्ष का प्रतिष्ठित “किड्सप्रेन्योर ऑफ द ईयर” पुरस्कार टीम ‘ब्लूम बडीज’ को प्रदान किया गया। इस टीम का नेतृत्व गुरांश सिंह चावला, गौरिक माखीजा, पनाशे माखीजा एवं अयांश तिवारी ने किया। मुख्य पुरस्कारों के अतिरिक्त प्रतिभागियों को बेस्ट बिजनेस आइडिया, बेस्ट इनोवेटिव आइडिया, बेस्ट मार्केटिंग, हाईएस्ट सेल्स अवॉर्ड तथा बेस्ट स्टॉल प्रेजेंटेशन जैसी विभिन्न श्रेणियों में भी सम्मानित किया गया। आयोजन से पूर्व प्रतिभागियों के लिए विशेष उद्यमिता प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों को मार्केटिंग, ब्रांडिंग, फाइनेंस और ग्राहक संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें। यंग इंडियंस रायपुर ने बताया कि किड्स प्रेन्योर केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना विकसित करने का एक प्रयास है। कार्यक्रम को अभिभावकों, स्कूलों और शहरवासियों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस उत्साहजनक सफलता को देखते हुए यंग इंडियंस रायपुर ने भविष्य में किड्स प्रेन्योर को और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Trending
- बीसीसीएल ने सुरक्षित और आधुनिक खनन को बढ़ावा देने के लिए मुनीडीह परियोजना में XV सीम लॉन्गवॉल सिस्टम लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, उच्च उत्पादन और मजबूत प्रतिबद्धता का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली – भारतीय पीएसयू
- जलवायु परिवर्तन से भारत की खाद्य सुरक्षा को ख़तरा, हीटवेव, सूखा और फसल घाटा बढ़ रहा है – भारतीय पीएसयू
- झारखंड 62 बंद कोयला खदानों की फिर से नीलामी करेगा – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- अंताल्या में COP31: वैश्विक ऊर्जा संकट, जलवायु वित्त और जीवाश्म ईंधन परिवर्तन जलवायु शिखर सम्मेलन पर हावी होने के लिए तैयार – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू

