राष्ट्रवाणी: न्यूज, जांजगीर चांपा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊ धारा में मंगलवार को भिलाई से दोस्तों के साथ घूमने आए 22 वर्षीय छात्र प्रतीक कंवर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रतीक कंवर (22 वर्ष) पिता दुर्गा कंवर, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग, खूबचंद बघेल विश्वविद्यालय का छात्र था। वह अपने दोस्तों उदय साहू, चेतक लहरे, तेजस साहू, डी. साहिल और योगेश शर्मा के साथ दमाऊ धारा घूमने आया था। दोपहर के समय सभी दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान प्रतीक का पैर फिसल गया और वह चट्टान से टकराने के बाद संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोस्तों ने तत्काल नदी में उतरकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे असफल रहे। इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, राजस्व अमला और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि बरसात के मौसम दमाऊ धारा प्राकृतिक सौंदर्य के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन बरसात के मौसम में यहां पानी का बहाव और गहराई अचानक बढ़ जाती है। पिछले वर्षों में भी इस स्थल पर डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद कई पर्यटक चेतावनी के बावजूद गहरे पानी में उतर जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में नदी, झरनों और गहरे जल क्षेत्रों में उतरने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें बुधवार को शुरू होने वाले रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं, जहां पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता छात्र की तलाश में फिर से जुटेगी। युवक की तलाश के लिए जांजगीर से विशेष गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। पुलिस बल की मौजूदगी में शाम करीब सात बजे तक लगातार सर्च चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। बुधवार सुबह फिर से गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।
Trending
- स्कोप, जीआईजेड जर्मनी ने एमओईएफसीसी के साथ जलवायु कार्रवाई कार्यशाला का आयोजन किया, बीईएल की नेट-जीरो पहल का प्रदर्शन किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह को छह महीने का विस्तार मिला क्योंकि एसीसी ने पुनः रोजगार को मंजूरी दे दी – भारतीय पीएसयू
- CM विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
- आईओसीएल की ₹58,042 करोड़ की पारादीप पेट्रोकेमिकल परियोजना आगे बढ़ी, ओडिशा ने भूमि अधिग्रहण शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत व विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- सीसीएल ने 37वीं कॉर्पोरेट-स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में खान सुरक्षा उपायों की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- आईएमडी द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने को कहा – भारतीय पीएसयू
