राष्ट्रवाणी: सिर्फ तीन डिश और 25 साल का स्वाद, आम के पेड़ नीचे डोसा आंटी का है अनोखा ठिकानाFood Corner: सिर्फ तीन डिश और 25 साल का स्वाद, हैदराबाद में आम के पेड़ नीचे डोसा आंटी का है अनोखा ठिकानाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:28 ISTHyderabad Dosa Aunty: हैदराबाद जैसे तेजी से बदलते शहर में जहां नए कैफे और आलीशान रेस्टोरेंट खुल रहे हैं, वहीं एक छोटा-सा देसी नाश्ते का ठिकाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. एलबी नगर में आम के पेड़ के नीचे चलने वाली इस दुकान को लोग प्यार से डोसा आंटी के नाम से जानते हैं. करीब 25 साल पहले उन्होंने महज 2 रुपये में डोसा बेचकर अपना काम शुरू किया था. आज यह जगह पूरे इलाके की पहचान बन चुकी है. यहां इडली, सादा डोसा और एग डोसा मिलता है. खास बात यह है कि सभी व्यंजन ग्राहकों के सामने गर्म तवे पर ताजा तैयार किए जाते हैं. इनके साथ मूंगफली और टमाटर की चटनी परोसी जाती है. साधारण कुर्सियां, बांस और लकड़ी से बनी छत और आम के पेड़ की छांव इस जगह को खास बनाती है. कई ग्राहक ऐसे हैं जो बचपन से यहां नाश्ता कर रहे हैं. उनके लिए यह दुकान सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि पुरानी यादों और स्वाद से जुड़ा एक भावनात्मक ठिकाना है. हैदराबाद. आज के समय में खाने-पीने के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं. शहर में आए दिन नए कैफे और आलीशान रेस्टोरेंट खुल रहे हैं. लेकिन इस चमक-दमक के बीच, असली स्वाद और सुकून आज भी शहर की कुछ बेहद सादी जगहों पर ही मिलता है. ऐसी ही एक खास जगह हैदराबाद के एलबी नगर में है, जिसे लोग प्यार से डोसा आंटी के नाम से जानते हैं. यह छोटा-सा नाश्ते का ठिकाना पिछले करीब 25 सालों से लोगों को स्वादिष्ट नाश्ता करा रहा है और यह साबित करता है कि अच्छे खाने के लिए किसी महंगी सजावट की जरूरत नहीं होती. आम के पेड़ के नीचे बनी यह जगह किसी छोटी-सी झोपड़ी जैसी दिखती है. इसकी छत बांस और लकड़ी के खंभों पर टिकी है, जिसे प्लास्टिक की चादरों से ढका गया है. ग्राहकों के बैठने के लिए साधारण प्लास्टिक की कुर्सियां लगी है और वहीं जमीन के पास कतार में गर्म तवे रखे हैं, जिन पर ताजी इडली और डोसा तैयार होता है. यह माहौल बेहद सादा है लेकिन दिल को छू लेने वाला है. इस छोटे से ठिकाने के पीछे एक मेहनती महिला है, जिन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 25 साल लोगों की सेवा में लगा दिए हैं. 2 रूपए में एक डोसा बेचने से की शुरूआत आंटी बताती हैं कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब वे सिर्फ 2 रुपये में एक डोसा बेचती थी. एक छोटी-सी कोशिश के तौर पर शुरू हुआ यह काम आज पूरे इलाके की पहचान बन चुका है. यहां आने वाले कई ग्राहक ऐसे हैं जो बचपन से आंटी के हाथ का नाश्ता कर रहे हैं. उनके लिए यह सिर्फ पेट भरने की जगह नहीं है बल्कि उनके परिवार की यादों और पुराने स्वाद का हिस्सा है. समय के साथ लोगों का इस जगह और आंटी से एक गहरा भावनात्मक रिश्ता जुड़ गया है. Advertisementसीधा और सरल मेन्यू रखती हैं डोसा आंटी डोसा आंटी अपने काम को बहुत सीधा और सरल रखती हैं. उनके मेन्यू में सिर्फ तीन ही चीजें इडली, सादा डोसा और एग डोसा शामिल है. सारा नाश्ता ग्राहकों की आंखों के सामने ताजा तैयार किया जाता है. कतार में रखे गर्म तवों पर एक के बाद एक बनते डोसों को देखना ही अपने आप में एक खास अनुभव है. इस गरमा-गरम नाश्ते के साथ मूंगफली और टमाटर की स्वादिष्ट चटनी परोसी जाती है जो इसके स्वाद को दोगुना कर देती है. तवे से सीधे प्लेट में आए गर्मागर्म डोसे को खाने का मजा ही कुछ और है. सुकून भरे माहौल यहां की है सबसे बड़ी खूबसूरती इस जगह की असली खूबसूरती इसके खाने के साथ-साथ इसके सुकून भरे माहौल में भी है. शहर के शोर-शराबे और भीड़-भाड़ वाले रेस्टोरेंट से दूर, आम के पेड़ के नीचे प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठकर नाश्ता करना एक बेहद ताजगी भरा एहसास देता है, जो लोग यहां खाते हुए बड़े हुए हैं, उनके लिए हर बार यहां आना बचपन की यादों को ताजा करने जैसा है. ऐसे छोटे स्थानीय व्यवसाय ही किसी मोहल्ले को उसकी असली पहचान देते हैं और सालों-साल तक लोगों के बीच प्यार भरे रिश्ते बनाते हैं. चूंकि यहां बैठने की जगह सीमित है, इसलिए यहां आने वाले लोग भी आंटी की सुविधा और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखते हैं. आंटी का यह ठिकाना के एलबी नगर स्थिति राजीव गांधी नगर में वीएसआर कॉम्प्लेक्स के पास है और रोजाना सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होता है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Hyderabad,TelanganaFirst Published :November 23, 2026, 11:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को 120वां युद्धपोत सौंपा; एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी ‘अशांक’ को सौंपा गया – भारतीय पीएसयू
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
