राष्ट्रवाणी: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 28 सितंबर को ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थित्तम’ योजना लॉन्च करेंगे, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्मे शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी मिलेगी। 28 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ योजना लॉन्च। सरकारी अस्पतालों में जन्मे शिशुओं को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी।

तमिलनाडु की स्थायी निवासी माताओं के बच्चों को मिलेगा योजना का लाभ। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आने वाली 28 तारीख को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थाईमामन थंगा मोथिरम थित्तम योजना को लॉन्च करेंगे।

इस योजना के जरिए राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी प्रदान की जाएगी। सोने की अंगूठी योजना मूल रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुराई की जयंती 15 सितंबर को शुरू होने वाली थी। लेकिन सीएम विजय की यूके यात्रा के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार योजना के पहले चरण में तमिलनाडु सरकार 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का वितरण करेगी। थाईमामन थंगा मोथिरम योजना (Thaaimaman Thanga Mothiram scheme) के तहत, 22 जून से सरकारी अस्पताल में पैदा होने वाले हर बच्चे को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। इस पहल के लिए सरकारी आदेश 23 जून को जारी किया गया था।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तमिलनाडु में हर साल 7.8 लाख बच्चे पैदा होते हैं। इनमें से 4.20 लाख (53%) डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में होती हैं। पहले चरण में योजना के लिए 1,28,000 सोने की अंगूठियां खरीदी गईं।

जो माताएं तमिलनाडु की स्थायी निवासी हैं और जिन्होंने प्रेग्नेंसी एंड चाइल्ड ट्रैकिंग (PICME) सिस्टम में रजिस्ट्रेशन कराकर RCH ID प्राप्त कर लिया है, वे इस लाभ के लिए पात्र होंगी। 28 सितंबर से सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को डिस्चार्ज के समय सोने की अंगूठी मिलेगी। सोने की अंगूठी पर एक खास सीरियल नंबर होगा और इसकी पैकेजिंग ऐसी होगी जिसे आसानी से बदला या छेड़ा नहीं जा सकेगा।

इस स्कीम के तहत, 22 जून 2026 से पैदा होने वाले बच्चों के लिए 107 हब सेंटरों पर हर दिन 100 बच्चों को सोने की अंगूठियां दी जाएंगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version