राष्ट्रवाणी: सुबह हल्का कोहरा, दिन में 28°C तक जाएगा पारा; जानें दिल्ली की हवा का हालDelhi Weather Today: सुबह हल्का कोहरा, दिन में 28°C तक जाएगा पारा; जानें दिल्ली की हवा का हालWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:11 ISTदिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा छा गया है. दिन में धूप निकल सकती है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. लेकिन मौसम के साथ राजधानी की हवा भी चिंता बढ़ा रही है. AIIMS के आसपास AQI 326 दर्ज किया गया है जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. वहीं आनंद विहार में AQI 251 रहा. शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 265 दर्ज हुआ था. प्रदूषण से परेशान लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की है. MCD ने धूल कम करने के लिए ड्रोन से पानी का छिड़काव भी किया.ख़बरें फटाफटदिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा छाने और दिन में पारा 28 डिग्री तक जाने का अनुमान है. (फोटो PTI)दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और प्रदूषित हवा के बीच हो रही है. मौसम में ठंड का अहसास लगातार बढ़ रहा है. रविवार को भी राजधानी के कई इलाकों में सुबह धुंध छाई रह सकती है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने और धूप निकलने की उम्मीद है. तापमान की बात करें तो दिन में पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. यानी दोपहर में धूप से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन सुबह और शाम की ठंड परेशान कर सकती है. इस बीच दिल्ली की हवा का हाल भी चिंता बढ़ाने वाला है. कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है. AIIMS के आसपास AQI 326 दर्ज किया गया है जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. मौसम विभाग (IMD) मौसम के बदलते मिजाज के बीच प्रदूषण से परेशान लोगों की मुश्किलें भी कम नहीं हो रही हैं. आनंद विहार में सुबह के समय AQI 251 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है. वहीं AIIMS के आसपास हवा की गुणवत्ता बहुत खराब बनी हुई है. सड़कों पर निकलने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है. आनंद विहार में लोगों ने बताया कि प्रदूषण से बचने के लिए वे पानी का छिड़काव करते हैं और चश्मा लगाकर बाहर निकलते हैं. कई लोग प्रदूषण वाली जगहों से दूर रहने की कोशिश भी कर रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि मौसम का हाल कैसा रहेगा और दिल्ली की हवा में कब सुधार होगा?
#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) around Anand Vihar is 251, categorised as ‘Poor’, as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 07:15 am) — (@) सुबह कोहरा और दिन में धूप निकलने के आसार मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार को दिल्ली में हल्के से मध्यम स्तर तक कोहरा या धुंध रह सकती है. दिन में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है. सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा. शनिवार को भी राजधानी के ज्यादातर इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखा गया था. सफदरजंग मौसम केंद्र में सुबह साढ़े छह बजे विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर तक पहुंच गई थी. बाद में धुंध छंट गई और धूप निकल आई. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था. शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 265 दर्ज किया गया था. (PTI) AIIMS के पास हवा बहुत खराब श्रेणी में प्रदूषण के मोर्चे पर दिल्ली को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के मुताबिक AIIMS के आसपास AQI 326 दर्ज किया गया. यह बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं आनंद विहार में AQI 251 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है. अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर अलग बना हुआ है. शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 265 दर्ज किया गया था. राजधानी के 15 इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया था. DTU में 361 के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज हुआ. नॉर्थ कैंपस में AQI 353 और चांदनी चौक में 351 रहा. सीरीफोर्ट में यह 349 और ITO में 327 दर्ज किया गया. लोगों को आंखों में जलन की शिकायत न्यूज एजेंसी के अनुसार आनंद विहार में प्रदूषण को लेकर लोगों ने अपनी परेशानी बताई. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ‘पॉल्यूशन बहुत ज्यादा हो रहा है. चलते हुए भी आंखों में जलन हो रही है.’ एक अन्य व्यक्ति ने बताया, ‘प्रदूषण से बचने के लिए हम अपने आसपास पानी का छिड़काव करते हैं और आंखों में चश्मा लगाते हैं. ज्यादातर प्रदूषण वाली चीजों से दूर ही रहते हैं ताकि प्रदूषण हमारे शरीर में न जाए.’ धूल रोकने के लिए MCD ने किया पानी का छिड़काव प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली नगर निगम ने शनिवार को अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर ड्रोन के जरिए पानी का छिड़काव किया. निगम ने GRAP के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की है. नवंबर में अब तक ऐसे मामलों में 30 हजार चालान काटे जा चुके हैं. 2027 तक प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी कमी का लक्ष्य दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 2027 तक प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी कमी लाने का टारगेट तय किया है. इसके लिए NCR के राज्यों और जिलों के साथ नगर निगमों को भी वार्षिक कार्ययोजना तैयार करनी होगी. आयोग ने संबंधित एजेंसियों को पांच दिसंबर तक अपनी कार्ययोजना सौंपने का निर्देश दिया है. अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया गया है.About the AuthorSenior Sub Editorसुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 08:10 ISTऔर पढ़ें

