राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर स्थित कालीबाड़ी इलाके में बीती देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात लोगों को भारी पड़ गया। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले समझाइश देकर साउंड सिस्टम बंद कराया, लेकिन कुछ देर बाद फिर तेज आवाज में संगीत बजाने की शिकायत मिली। दूसरी बार पहुंची पुलिस के साथ मौजूद युवक-युवतियों ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया, धक्का-मुक्की की, अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। मामले में कोतवाली पुलिस ने चार युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 2 अगस्त की रात करीब 3 बजे की है। थाना कोतवाली पुलिस को गांधी नगर के कालीबाड़ी क्षेत्र स्थित प्रताप तांडी के मकान की छत पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हुल्लड़बाजी किए जाने की सूचना मिली थी। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर साउंड सिस्टम बंद करा दिया। कुछ समय बाद उसी स्थान से फिर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजने की शिकायत मिली। इस पर पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची। पुलिस का आरोप है कि साउंड सिस्टम बंद कराने और समझाइश देने पर वहां मौजूद युवक-युवतियों ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिस दल के साथ झूमा-झटकी और धक्का-मुक्की की, अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंची और कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 296, 115(2), 351(2), 121, 121(1), 191 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रताप तांडी (उम्र 33 साल), हरीश तांडी (उम्र 30 साल), दीपक दास (उम्र 26 साल), विपुल जोशी (उम्र 30 साल), हर्षा महानंद (उम्र 25 साल), दिव्या सोनी (उम्र 27 साल) और उपासना सोनी (उम्र 28 साल) शामिल हैं। सभी रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। रायपुर पुलिस ने कहा है कि रात के समय सार्वजनिक शांति भंग करना, तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हुल्लड़बाजी करना, नशे की हालत में उत्पात मचाना तथा पुलिस या अन्य शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना गंभीर दंडनीय अपराध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले ऐसे मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि सार्वजनिक शांति बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
Trending
- स्मार्ट मीटर संबंधी भ्रांतियों का आधिकारिक आंकड़ों से मिला स्पष्ट उत्तर
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
- वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : CM साय
- Spider-Man फिल्म देखने के दौरान बवाल: थिएटर में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, लात-घूंसों के साथ चले हथौड़े, देखें Video… – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रपति भवन पहुंची बस्तर की लोक परंपराओं की गौरवगाथा – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में विवादित बयान पर घिरीं भाजपा विधायक, भारी विरोध के बाद जताया खेद, पुलिस और वकीलों पर दिया था बयान – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मची अफरा-तफरी, विदेो विराल – राष्ट्रवाणी

