राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में दलोट से रायपुर को जोड़ने वाली करीब चार से पांच किलोमीटर लंबी सड़क पिछले तीन वर्षों से बदहाल है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बिखरी गिट्टी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यह मार्ग सालमगढ़ और दानपुर से खानगढ़ क्षेत्र के संपर्क के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. ग्रामीणों ने बताया कि किसी के बीमार होने पर उसे अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर समस्या की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. उन्होंने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने और इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.
Trending
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी Q2 का मुनाफा 57% बढ़कर 137.5 करोड़ रुपये हुआ; राजस्व 53% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- लाभप्रदता चुनौतियों के बावजूद IGL Q2 की बिक्री मात्रा 8% बढ़ी – भारतीय PSU
- चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और राहत राशि देने के मुख्यमंत्री साय के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में पीएम आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में 18 से अधिक ठिकानों पर छापे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट: सहमति से बना संबंध टूटने पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराएं जिला कलेक्टर : विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

