राष्ट्रवाणी: अभिनेता गोविंदा की पुरानी फिल्म का एक गाना ऐसा है, जो 90 के दशक का हार्ट ब्रेकिंग एंथम माना जाता है। गोविंदा का पुराना गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) गोविंदा की सुपरहिट फिल्म का हिट गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता गोविंदा (Govinda) को 90 के दशक का सुपरस्टार माना जाता है।
उस वक्त गोविंदा की ज्यादातर फिल्में हिट रही थीं और उनकी कहानी के साथ-साथ गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे। इसी आधार पर आज हम आपको गोविंदा की एक कल्ट क्लासिक फिल्म के ऐसे लोकप्रिय गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 90 के दशक का हार्ट ब्रेकिंग एंथम माना गाया था। कमाल की बात ये थी कि उस सॉन्ग को गाने वाले गायक कोई और नहीं कुमार शानू (Kumar Sanu) हैं।
आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं- अभिनेता गोविंदा के जिस दर्दभरे गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह उनकी लोकप्रिय फिल्म आंदोलन से नाता रखता है, जिसे साल 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अजीज शेजवाल के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी में गोविंदा के अलावा ममता कुलकर्णी, दिव्या भारती और संजय दत्त जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया।
फिल्म आदोंलन से अधिक चर्चा उसकी कल्ट सॉन्ग- आएगी हर पल तुझे मेरी याद… (Aayegi Har Pal Tujhe Meri Yaad) की हुई थी। इस गाने को सिंगर कुमार सानू और गायिका अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। प्यार में बिछड़ने वाले कपल आज भी गोविंदा और ममता कुलकर्णी पर फिल्माए गए इस सदाबहार गीत को सुनना पसंद करते हैं और इसे वजह से सानू और अल्का का आएगी हर पल तुझे मेरी याद… एक हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग माना जाता है।
बात की जाए आंदोलन के आएगी हर पल तुझे मेरी याद… गाने की मेकिंग के बारे में तो इसके लिरिक्स हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार समीर की कलम से निकले थे, जबकि 90 के दशक की पॉपुलर संगीतकार की जोड़ी नदीम और श्रवण ने मिलकर इस गाने की धुनों को तैयार किया था। गोविंदा और ममता कुलकर्णी का आएगी हर पर तुझे मेरी याद… रिलीज के 31 साल बाद अमर है।
एक दर्दभरे नगमे के तौर पर इस गाने को प्यार में दूर रहने वाले कपल खूब सुनना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं कुमार सानू और अल्का याग्निक द्वारा गाए गए शानदार सॉन्ग्स की सूची में भी इसका नाम जरूर शामिल होता है।

