राष्ट्रवाणी: निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म ‘रामायण’ के रावण और जटायु के युद्ध सीन को बनाने में लगे समय का …और पढ़ें रावण और जटायू के फाइट सीन में लगे 6 साल रावण-जटायु युद्ध सीन बनाने में लगे साढ़े छह साल निर्देशक नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ को लेकर किया खुलासा पुष्पक विमान के डिजाइन पर दो साल तक काम चला एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ (Ramayana) को बड़े पर्दे पर लाने के लिए सालों की योजना और मेहनत लगी है। निर्देशक नितेश तिवारी ने अब फिल्म के कुछ अहम दृश्यों को बनाने के प्रोसेस के बारे में बात की है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि फिल्ममेकर को इस मूवी के सिर्फ एक सीन को शूट करने के लिए छह साल से भी अधिक समय लगा?
जी हां, रावण और जटायु के युद्ध सीन को लेकर ऐसी ही बात कही जा रही है। ‘श्रेयस मीडिया’ के साथ बातचीत में नितेश तिवारी ने बताया कि सिर्फ रावण और जटायु (Jatayu-Ravan Fight Scene) के बीच की लड़ाई को पूरा करने में साढ़े छह साल लग गए। इसके अलावा, टीम ने ‘पुष्पक विमान’ पर लगभग दो साल काम किया।
फाइनल लुक तय करने से पहले उन्होंने इसके दर्जनों डिजाइन पर विचार किया। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में हजारों लोग शामिल थे और सिर्फ एक एक्शन सीक्वेंस को सही ढंग से तैयार करने के लिए कितनी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। रावण और जटायु की लड़ाई को साकार करने में कई सालों की योजना और मेहनत लगी।
फिल्म निर्माता ने बताया कि कलाकारों के साथ पहली चर्चा से लेकर इसके पूरी तरह तैयार होने तक, इस एक सीक्वेंस को बनाने में उनकी टीम को साढ़े छह साल लग गए। उन्होंने कहा,’क्या आप जानते हैं कि रावण और जटायु की लड़ाई को पूरा करने में हमें कितना समय लगा? जब मैंने पहली बार कलाकारों को इसके बारे में बताया था, तब से लेकर काम पूरा होने तक, पूरे साढ़े छह साल लग गए।
सिर्फ एक एक्शन सीक्वेंस! हर चीज को बिल्कुल शुरुआत से बनाने में कितनी मेहनत लगी है, यह बताने के लिए मैं एक घंटे तक लगातार बात कर सकता हूं। और इस पर हजारों लोगों ने काम किया है।’ टीम ने रावण के पौराणिक उड़ने वाले वाहन, ‘पुष्पक विमान’ पर भी लगभग दो साल तक काम किया।
नितेश ने बताया कि इसके फाइनल डिजाइन में कई बदलाव किए गए और यह उनकी शुरुआती योजना से काफी अलग बना। चूंकि रावण और जटायु के बीच की लड़ाई को पहले वाले डिजाइन के हिसाब से तैयार किया गया था, इसलिए टीम को उस हिस्से पर फिर से काम करना पड़ा और उसमें कई बदलाव करने पड़े। रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं साई पल्लवी सीता और यश रावण का रोल में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में बनाने की योजना है। इसका पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगा।

