राष्ट्रवाणी: गायक कुमार सानू ने 32 साल पहले अजय देवगन की फिल्म एक सदाबहार रोमांटिक गाना गाया था। अजय देवगन की फिल्म का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/एआई) कुमार सानू की आवाज में 32 सालों से है अमर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने 90 के दशक में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को अपनी आवाज देकर लोकप्रिय गाने गाए थे।
इस मामले में अभिनेता अजय देवगन का नाम भी शामिल होता है। उस दौर में सानू दा ने अजय की फिल्मों के कई यादगार रोमांटिक सॉन्ग्स गाए थे। उनमें से एक गीत के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो प्रेमिका की तारीफ के लिए बना था।
आइए जानते हैं कि वह सदाबहार गाना कौन सा है। सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे साल 32 साल पहले रिलीज किया गया था। ये गीत 90s की कल्ट क्लासिक फिल्म दिलवाले से नाता रखता है और इसके बोल हैं- कितना हसीन चेहरा…(Kitna Haseen Chehra)।
इस सॉन्ग को सुनने के बाद ये साफ पता चलता है कि प्रेमिका के हुस्न की तारीफ के लिए इसे बनाया गया था। इसके साथ कुमार सानू की मधुर आवाज में ये प्रेम गीत हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया। 1994 में आई दिलवाले (Dilwale) के इस गाने को आज भी खूब सुना जाता है और हर आशिक अपनी प्रेमिका की प्रशंसा करने के लिए कितना हसीन चेहरा… गीत को एक न एक बार जरूर गुनगुनाता है।
सानू दा जितनी शिद्दत से अजय देवगन के इस गाने को गाया है, उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। मालूम हो कि दिलवाले फिल्म का ये गाना अजय देवगन और रवीना टंडन (Raveena Tandon) पर फिल्माया गया था। फिल्म में जब अजय का किरदार (अरुण) रवीना कैरेक्टर (सपना) को एक पार्टी में देखता और उसको पहली नजर वाला प्यार हो जाता है।
जिसके बाद अरुण उसी पार्टी में ये गाना गाता है। दिलवाले फिल्म का कितना हसीन चेहरा… गाना कुमार सानू की गायिकी के अलावा गीतकार समीर अनजान द्वारा लिखे गए इसके खूबसूरत लिरिक्स के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा हिंदी सिनेमा के महान संगीतकारों की जोड़ी नदीम-श्रवण के मधुर संगीत की धुनों ने भी इस गीत में चार चांद लगाने का काम किया था।

