राष्ट्रवाणी: नमित मल्होत्रा ने नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ के साथ एक भव्य ‘रामायण यूनिवर्स’ बनाने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। रामायण यूनिवर्स लाने की तैयारी में नमित मल्होत्रा ‘रामायण यूनिवर्स’ लाएंगे नमित मल्होत्रा इसमें फिल्में, गेम्स, टीवी शो और थीम पार्क होंगे ‘रामायणम्’ को मार्वल-डीसी की तरह विकसित किया जाएगा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
फैंस नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ (Ramayana) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने इसको लेकर अपना आगे का प्लान भी रिवील कर दिया है।
ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि रामायणम् दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आपको पता है कि नमित मल्होत्रा के पिटारे में आपके लिए और भी बहुत कुछ है। दरअसल नमित मल्होत्रा केवल रामायणम फिल्म पर नहीं रुकने वाले हैं।
उन्होंने मार्वल, स्टार वार्स और डीसीयू की तरह Ramayana Universe बनाने की घोषणा कर दी है। इसमें फिल्मों के अलावा कुछ स्पिन-ऑफ मूवी, वीडियो गेम्स, टेलीविजन शोज, एनिमेशन फिल्म्स और यहां तक की थीम पार्क भी देखने को मिलेंगे। हैदराबाद में ‘रामायणम्’ के तेलुगु प्री-रिलीज़ इवेंट में, नमित मल्होत्रा ने इस फ्रैंचाइजी के लिए अपनी बड़ी योजनाओं के बारे में बात की और आगे का रोडमैप बताया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा कभी भी सिर्फ एक या दो फिल्मों के जरिए कहानी सुनाकर रुक जाने का नहीं था। इसके बजाय, वे इस महाकाव्य के इर्द-गिर्द एक पूरा ‘यूनिवर्स’ बनाना चाहते हैं। एक ऐसी कहानी जिसे सुनकर भारत की कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं।
इसके तहत ‘रामायण’ बेस्ड वीडियो गेम्स बनाए जाएंगे। साथ ही मर्चेंडाइज, खिलौनों, गैजेट्स और घर की सजावट से जुड़ी चीजें भी बेची जाएंगी। यही नहीं ‘रामायण’ के किरदारों पर स्पिन-ऑफ और ओरिजिन मूवीज, टीवी शोज और एनिमेशन फिल्में बनाई जाएंगी।
नमित ने ‘रामायणम्’ की तुलना वेस्टर्न एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की चर्चित फ्रैंचाइज, जैसे ‘स्टार वॉर्स’, ‘मार्वल’ और DC से की। ‘जब हम स्टार वॉर्स, मार्वल या DC के बारे में सुनते हैं, तो पता चलता है कि उन्होंने अपनी एक अलग दुनिया बनाई है, जिसे वो यूनिवर्स कहते हैं. रामायण भी अपने आप में एक यूनिवर्स है।’ रामायणम् 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।
इसे दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। दूसरे पार्ट 2027 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगा।

