राष्ट्रवाणी: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह से आराम …और पढ़ें अमिताभ बच्चन को मिली बेड रेस्ट की सलाह/फोटो- इंस्टाग्राम बिग बी को बातचीत करने को डॉक्टर ने किया मना? सदी के महानायक ने हेल्थ पर अपडेट देकर मांगी माफी एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 84 की उम्र में भी उन्हें प्यार करने वालों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस उम्र में भी अभिनेता कौन बनेगा करोड़पति के साथ-साथ फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं। हालांकि, अब डॉक्टर ने कुछ दिनों तक बिग बी को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
डॉक्टर से मिली सलाह के बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट करके फैंस से माफी भी मांगी, जिसके बाद उनके चाहने वाले एक्टर की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हो रहे हैं। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बिग बी ने कहा, “मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मुझे कुछ दिनों की छुट्टी लेकर पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।
इस मोमेंट पर मैं कुछ भी लिखने में समर्थ नहीं हूं।” बिग बी ने यही सेम मैसेज अपने ब्लॉग में पोस्ट करते हुए फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सबसे पहले तो आप सबको दशहरा की हार्दिक बधाई। ढेर सारा प्यार, खुशियां। बहुत सख्त आराम और रिकवरी पर हूं, जिसकी वजह से मुझे इस वक्त कम्युनिकेट करने की अनुमति नहीं है।
प्लीज मुझे माफ कीजिए। इस जवाब को मेरा आप सबके लिए सम्मान समझिए, बाकी चीजें बाद में बताऊंगा।” बिग बी ने फैंस को ये तो बताया कि डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है, लेकिन उन्हें क्या दिक्कत हुई है इसका जिक्र अभिनेता ने अपनी पोस्ट में नहीं किया। अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पैर फिसलने की वजह से गिर भी गए थे।
अमिताभ बच्चन की हेल्थ को लेकर अपडेट तब आया है, जब पुलिस टाइगर श्रॉफ हुई फायरिंग के केस की छानबीन कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो संदिग्ध ने टाइगर श्रॉफ पर निशाना साधने से पहले बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों के घरों के चक्कर काटे थे। जिन लोगों को आरोपी निशाना बनाना चाह रहे थे उसमें से एक नाम अमिताभ बच्चन का भी था।
हालांकि, उनकी सिक्योरिटी अरेंजमेंट को देखते हुए शूटर्स ने अपना आइडिया बदल दिया। फिलहाल मुंबई पुलिस उन आरोपियों की भी जांच कर रही है, जहां का सर्वे संदिग्धो ने किया है और वीडियो और फोटोज लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर अनिल पंडित को भेजी हैं।

