राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: सेनेगल के उत्तर-पश्चिमी तट पर प्रवासियों और शरणार्थियों को ले जा रही एक छोटी नौका डूब जाने से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है. सेनेगल प्रेस एजेंसी (एपीएस) और एक्शन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड फ्रेंडशिप (एडीएचए) के बयान के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 34 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.सेनेगल के गृह मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में जानकारी दी कि इस दुर्घटना के बाद केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जा सका है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिरोग श्रेणी की यह चपटे तले वाली नाव शनिवार को डकार और उत्तरी शहर सेंट-लुईस के बीच केबेमर विभाग में स्थित लूमपूल के टीलों के पास पलट गई.’ले सोलेइल’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए अधिकांश लोग उसी विभाग के लियोना और थिएपे जिलों के निवासी थे.माइग्रेंट राइट्स ग्रुप ‘वॉकिंग बॉर्डर्स’ के आंकड़ों के अनुसार, हाल के वर्षों में पश्चिम अफ्रीका से स्पेन के कैनरी द्वीप समूह तक पहुँचने की कोशिश में हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 635 लोगों की मौत अकेले इस साल के शुरुआती पांच महीनों में हुई है.दूसरी ओर, नौकाओं से आ रहे प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेनिश अधिकारियों ने शनिवार को कैनरी द्वीप के एल पिएरो में आपातकाल की घोषणा कर दी है. एल पिएरो प्रशासन के अनुसार, नवंबर की शुरुआत से अब तक लगभग 30 नावों के जरिए 3,300 से अधिक लोग यहाँ पहुँच चुके हैं. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:04 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को आक्रोश रैली, पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन – राष्ट्रवाणी
- एमजीएल ने सीएनजी की कीमत ₹1.50 से ₹91.50/किलो तक बढ़ाई; इस वर्ष आठवीं वृद्धि – भारतीय पीएसयू

