राष्ट्रवाणी: जीजा-साली का रिश्ता नोंक-झोक से भरा होता है। 35 साल पहले लता मंगेशकर ने इस रिश्ते पर एक ऐसा ही …और पढ़ें जीजा-साली के रिश्ते पर बना लता मंगेशकर का आइकॉनिक गाना/ फोटो- यूट्यूब जीजा-साली बना ये गाना आज भी है शादियों की शान 35 साल पहले लता मंगेशकर ने गाया था आइकॉनिक गाना ये लाइनें बोलकर जीजा को ब्लैकमेल करती है साली एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें बार-बार सुनकर भी मन नही भरता है। उनके गाने पार्टियों से लेकर शादी ब्याह के मौके पर खूब बजते हैं। 35 साल पहले लता मंगेशकर ने जीजा और साली के रिश्ते पर एक बेहद ही खूबसूरत गाना गाया था, जिसे गाकर सालियां अपने जीजा को छेड़ने से बाज नहीं आती है। शादियों में जीजा साली की छेड़छाड़ से लेकर उनके बीच की नोंक-झोंक तक की चर्चो खूब होती है। ऐसे में 35 साल पहले लता मंगेशकर ने एक ऐसा गाना गाया था, जो उनकी सिचुएशन पर पूरी तरह से फिट बैठता है। अमरगीत के लिरिक्स थे ‘जिनके आगे जी, जिनके पीछे जी’ मैं उनकी साली हूं, वो मेरे जीजा जी (Jinke Aage Ji Jinke Pichhe Ji)। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की आवाज में गाए इस गीत का इस्तेमाल 35 साल बाद भी देसी शादियों में खूब होता है, जहां दुल्हन की बहन अपने जीजा को अपनी बड़ी दीदी की मासूमियत के बारे में बताते हुए बहुत ब्लैकमेल करती है। आज भी लता मंगेशकर की सुरीली आवाज में इस गाने को शादियों में कोई रिप्लेस नहीं कर पाया है। जीजा-साली के खूबसूरत रिश्ते पर बना ये गाना सलमान खान की साल 1991 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म सनम बेवफा का था। जिसे गाया स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने था और इस गाने का कंपोजिशन महेश-किशोर ने किया था। इसके लिरिक्स सावन कुमार ने लिखे थे, जिन्होंने सनम बेवफा को डायरेक्ट और प्रोड्युस दोनों किया था। सलमान खान की फिल्म ‘सनम बेवफा’ की स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में दबंग खान के साथ चांदनी, प्राण, डैनी डेन्जोंगपा, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, दीना पाठक, कंचन, गुरबचन सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। यह फिल्म पाकिस्तानी पंजाबी फिल्म हक मेहर से प्रेरित थी, जो 1985 में आई थी। सनम बेवफा दो पठान परिवारों पर आधारित मूवी है।
Trending
- डीएफएस सचिव संजय लोहिया ने मुंबई में भारतीय पीएसयू नाबार्ड अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बरोरा और ब्लॉक- II क्षेत्रों में खनन और प्रेषण कार्यों की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- प्रधानमंत्री Kisan Yojana: सितंबर नहीं, अक्टूबर में खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? सिर्फ इन किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार – राष्ट्रवाणी
- चीन की छाती पर गरजेगी ‘मेड इन इंडिया’ तोप: TATA बनाएगा ₹20000 करोड़ का ‘जोरावर’ टैंक; बॉर्डर पर ड्रैगन-पाक की खैर नहीं! – राष्ट्रवाणी
- India EU FTA लागू होने से सिर्फ 1 कदम दूर! 180 अरब यूरो का बिजनेस और 8 लाख नौकरियों का सीधा लाभ – राष्ट्रवाणी
- ₹75000000000000 से ज्यादा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का ‘फॉरेक्स’ खजाना; क्या मायने रखता ये ऐतिहासिक आंकड़ा? – राष्ट्रवाणी
- BRICS में चीन का बजता है डंका, क्या वही है इकोनॉमी का ‘सिकंदर’? जानिए भारत किस नंबर पर – राष्ट्रवाणी
- ये खबर सुन चिढ़ जाएंगे ट्रंप! सॉलिड ट्रेड सेटलमेंट प्लान की तैयारी में भारत-रूस, डी-डॉलराइजेशन की दिशा में बड़ा कदम – राष्ट्रवाणी

