राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर : जमीन के पुराने सौदे को लेकर चार करोड़ रुपये की मांग और कारोबारी को धमकाने का मामला सामने आया है। कारोबारी बलराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज किया है।
शिकायत में आरोप है कि अनवर ढेबर और कुबेर ने कारोबारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। वहीं, अन्य लोगों पर भी एक राय होकर चार करोड़ रुपये की वसूली का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है। इसके अगले दिन 27 सितंबर को फाफाडीह चौक स्थित होटल वेलकिन में शाम करीब 4:30 बजे बैठक हुई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, यहां अनवर ढेबर, कुबेर, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडे और विवेक जोशी मौजूद थे। चार करोड़ रुपये देने से इन्कार करने पर अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही कारोबारी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत में बताया गया है कि घटना के बाद भी दबाव बनाए जाने की आशंका बनी रही। 21 अक्टूबर को आबिद हसन ने कुबेर के कहने पर फोन कर बैठक के लिए बुलाने की बात कही। कारोबारी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
गंज थाना पुलिस ने चार नवंबर को एफआइआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत जबरन वसूली, धमकी, गाली-गलौज, मारपीट और सामूहिक रूप से अपराध करने से संबंधित प्रावधानों में कार्रवाई की गई है। आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

