राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 13 अक्टूबर यानी पिछले 41 दिनों से चल रही पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रांतीय राजस्व पटवारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।
इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी चार सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए आश्वस्त किया कि हड़ताल अवधि में पटवारियों पर की गई प्रशासनिक कार्रवाइयों को निरस्त करने के लिए सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया जाएगा।
इसके साथ ही वेतन विसंगति और पदोन्नति के मामलों पर तत्काल कमेटी बनाकर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस भरोसे के बाद संघ ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

