राष्ट्रवाणी: न्यूज, जांजगीर। ओनलिने बैंकिंग धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले का राजफाश करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने ही साथी आरक्षक का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से 4,87,911 की निकासी कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित ओनलिने गेम खेलने का आदी था और चोरी की अधिकांश रकम उसी में खर्च कर दी। पुलिस के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम चांदो निवासी एवं वर्तमान में 11वीं बटालियन जांजगीर में पदस्थ आरक्षक सुधीर कुमार सिंह (41) ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात बैरक में चार्जिंग पर लगाया गया उनका वीवो वाई-21 मोबाइल चोरी हो गया था। कुछ दिन बाद बैंक पहुंचने पर खाते से राशि गायब होने की जानकारी मिली। बैंक स्टेटमेंट की जांच में 24 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच विभिन्न ओनलिने माध्यमों से ₹4,87,911 की अनाधिकृत निकासी का खुलासा हुआ। साइबर थाना पुलिस की जांच के दौरान संदेह 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक सुनील कुमार यादव पर गया, जो घटना के बाद से बैरक में भी मौजूद नहीं था। पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में पता चला कि उसने चोरी किए गए मोबाइल में मौजूद आधार नंबर की मदद से नई यूपीआई आईडी बनाई और उसी के जरिए पीड़ित के बैंक खाते से रकम निकाल ली। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-सी और 66-डी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version