राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. बिलासपुर के नेहरू नगर में कारोबारी के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. चोरी 5 करोड़ रुपये की चोरी की खबर पूरी तरह भ्रामक और निराधार निकली. सिविल लाइन पुलिस और अककु की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है. आरोपियों के कब्जे से 1.06 लाख रुपये से अधिक नकद, सोने-चांदी के जेवर और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. कार्रवाई के दौरान आरोपियों से नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा पुराने नोट, बहुमूल्य रत्न, पूजा सामग्री और धातु फिटिंग समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है. शुरुआती तौर पर प्रार्थी ने 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद और 15 से 20 तोला सोना चोरी होने की आशंका जताई थी. बाद में विस्तृत जांच के दौरान घर की तलाशी लेने पर कुछ कीमती सामान मकान के भीतर ही सुरक्षित मिला. इसके बाद लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई. घटना के बाद यह दावा किया गया कि कारोबारी के घर से करीब 5 करोड़ रुपये के नकद, जेवर और कीमती रत्न चोरी हुए हैं. बताया गया था कि तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी रजनीश सेठ के नेहरू नगर स्थित मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस जांच में यह दावा गलत साबित हुआ. पुलिस ने स्पष्ट किया कि 5 करोड़ रुपये की चोरी की खबर पूरी तरह अफवाह और तथ्यहीन है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version