राष्ट्रवाणी: अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, तुला समेत 5 राशियों को होगा धनलाभअगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कर्क, तुला समेत 5 राशियों को भाग्य के सपॉर्ट से होगा धन लाभ और पूरे होंगे सभी कामWritten by:Last Updated:November 22, 2026, 12:54 ISTBaba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026 बाबा वेंगा की अगले सप्ताह की भविष्यवाणियों के अनुसार, कर्क और तुला समेत 5 खास राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है. इन राशियों के जातकों को अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे उन्हें कारोबार और नौकरी में भारी धन लाभ होने की प्रबल संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में सुख-समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे.Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: नवंबर का आखिरी सप्ताह 23 से 29 नवंबर कर्क, तुला समेत 5 राशियों के लिए नई उम्मीदें, सफलता और खुशियां लेकर आ सकता है. ज्योतिषीय मान्यताओं और बाबा वेंगा के नाम से प्रचलित भविष्यवाणियों के संदर्भ में इन 5 राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है. अगले सप्ताह यानी 23 से 29 नवंबर 2026 के दौरान इन पांच राशियों के जीवन में करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इन राशियों के लिए कैसा रह सकता है आने वाला सप्ताह… वृषभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बाबा वेंगा के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए 23 से 29 नवंबर का सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अच्छा रह सकता है. वृष राशि वालों को इस सप्ताह लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या तरक्की का अवसर मिल सकता है. वहीं कारोबारियों को किसी नई डील से लाभ होने के संकेत हैं. वृष राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. अंतिम सप्ताह लव लाइफ में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. कर्क राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बाबा वेंगा के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए 23 से 29 नवंबर का सप्ताह नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है. कर्क राशि वालों की इस सप्ताह नौकरी में काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, इससे आपका करियर मजबूत होगा. इस सप्ताह अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अंतिम सप्ताह लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है. तुला राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बाबा वेंगा के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए 23 से 29 नवंबर का सप्ताह भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है. इस सप्ताह रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. वहीं व्यापार में मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आपकी प्लानिंग सफल होगी. धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे. सप्ताह के अंत में तुला राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. Advertisementधनु राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बाबा वेंगा के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए 23 से 29 नवंबर का सप्ताह तरक्की और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है. धनु राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और कई बड़े लोगों से जान-पहचान भी बनेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है और इस सप्ताह आर्थिक मामलों में लाभ के योग बनेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. यात्रा भी लाभदायक रह सकती है. मीन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बाबा वेंगा के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए 23 से 29 नवंबर का सप्ताह खुशियों और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. मीन राशि वालों की इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. अगर कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो इस सप्ताह आपको मुक्ति मिल सकती है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होंगी. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.About the AuthorChief Sub Editorपराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 22, 2026, 12:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
