खैरागढ़। साइबर ठगी मामले में खैरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिर्फ 64 हजार रुपए की ठगी की जांच ने पुलिस को 50 करोड़ से भी अधिक मेगा फ्रॉड नेटवर्क तक पहुंचा दिया.

खैरागढ़ पुलिस ने 50 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग मुंबई के डोम्बिवली और कल्याण क्षेत्र से संचालित हो रहा था, जो सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था.

पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 05 लैपटॉप, 14 एंड्रॉइड फोन, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने 100 से अधिक फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड का उपयोग करते हुए लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक का ऑनलाइन लेनदेन किया है.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version