राष्ट्रवाणी: अरविंद मिश्रा, बलौदाबाजार। जिले की खस्ताहाल सड़कों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसको लेकर जिले में आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। वहीं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी लगातार हो रहे हादसों से परेशान नजर आ रहे हैं। आज एक ताजा मामला सामने आया है, जहां सड़क पर गड्ढा होने के कारण एक एम्बुलेंस पलट गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को डायल 112 और ग्रामीणों की मदद से कसडोल के चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में सवार लोग अपने परिजन का इलाज कराकर वापस घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। आज दोपहर कसडोल-कटगी मेन रोड (NH-130B) पर ग्राम पीसीद स्थित जायसवाल ढाबा के पास रायपुर से मरीजों का इलाज कराकर वापस ओड़िशा लौट रही एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस क्रमांक कग 04 पप 4032 (खरोरा) में मरीज, परिजन और चालक-हेल्पर सहित कुल 8 लोग सवार थे। ये सभी लोग रायपुर से इलाज करवाकर अपने गृह ग्राम बरगढ़ (ओड़िशा) लौट रहे थे। जैसे ही एम्बुलेंस ग्राम पीसीद के मेन रोड पुल के पास पहुंची, सड़क पर बने एक गड्ढे के कारण वह अचानक उछल गई। रफ्तार तेज होने की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस सड़क पर ही पलट गई। सूचना मिलते ही कसडोल थाना की डायल 112 (बाज-01) टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरक्षक क्रमांक 371 आशुतोष बंजारे और चालक केशव प्रसाद साहू ने बिना समय गंवाए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के भीतर फंसे लहूलुहान घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। इसी दौरान ग्राम छांछी के निजी एम्बुलेंस चालक हरनारायण साहू भी अपनी दो एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने सेवा भाव का परिचय दिया और तुरंत सभी 6 घायल व्यक्तियों को अपने वाहनों में बैठाकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल रवाना किया। इस दुर्घटना में कुल 6 लोगों के सिर, पीठ, छाती, पेट, हाथ की कोहनी और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के नाम इस प्रकार हैं— अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल 6 लोगों में से 2 व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य 4 लोग फिलहाल खतरे से बाहर हैं। एम्बुलेंस के चालक और हेल्पर सुरक्षित हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन किए गए आमंत्रित जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन आमंत्रित – राष्ट्रवाणी
- राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया – राष्ट्रवाणी
- बड़ी कार्रवाई: भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छग क्रिश्चयन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- बासतार नेवस उपदाते : प्रयागराज–विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन सेवा… तीन महीने में उखड़ी सड़क… पुरानी रंजिश में टंगिया से हमला… आज से थम सकती है बस सेवा – राष्ट्रवाणी
- मुक्तिधाम में इंसान की जगह कुत्ते का कर दिया अंतिम संस्कार, भड़के लोग, पार्षद की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू – राष्ट्रवाणी
- पति की सैलरी 71 हजार, फिर भी पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में अब न चूहे गटकेंगे शराब न फूंक पाएंगे गांजा: थाना गंज में ई-मालखाना प्रणाली शुरू – राष्ट्रवाणी
- साथ जाने से इनकार पर हैवान बना पति, ब्लेड से पत्नी की गर्दन रेती, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा – राष्ट्रवाणी
