राष्ट्रवाणी: न्यूज़, सूरजपुर। जिले के कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी के साथ घर लौटने से इनकार करने पर गुस्साए पति ने धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर जानलेवा हमला कर गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले ओड़गी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार छह अगस्त को ग्राम भंवरखोह तेलईडांड निवासी हरदयाल सिंह ने चौकी कुदरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भांजी आहता पिछले एक माह से अपने सात वर्षीय बेटे के साथ उसके घर रह रही थी। गुरुवार सुबह उसका पति नकुल सिंह वहां पहुंचा और पत्नी को अपने साथ चलने के लिए कहा। जब आहता ने जाने से मना कर दिया तो आरोपित आगबबूला हो गया। उसने पहले जान से मारने की धमकी दी और फिर धारदार ब्लेड से महिला की गर्दन पर हमला कर गला काट दिया। घटना के बाद स्वजन घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से ओड़गी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया। मामले में चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस में अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम ने एफएसएल क्राइम यूनिट की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और वारदात में प्रयुक्त ब्लेड जब्त कर लिया। दबिश देकर आरोपी नकुल सिंह आयाम (36 वर्ष), निवासी ग्राम कर्री पटेलपारा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पत्नी के साथ न आने पर गुस्से में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी संजय यादव, प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह तथा आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, मिलन सिंह, आलम साय, नरसिंह यादव और अनार सिंह की भूमिका रही।
Trending
- प्रदेश में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण – राष्ट्रवाणी
- 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का लपग सिलेंडर, ऐप से होगी बुकिंग – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- सेलेक्शन लिस्ट में नाम होने के बावजूद नहीं दी नियुक्ति… 2015 का आदेश रद, हाई कोर्ट ने कहा- नए सिरे से लें फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन किए गए आमंत्रित जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन आमंत्रित – राष्ट्रवाणी
- राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया – राष्ट्रवाणी
