राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: दक्षिण पोलैंड के प्रमुख शहर क्रैको में शनिवार की दोपहर शहर के व्यस्त मेन मार्केट स्क्वायर में एक कार सवार हमलावर ने सड़क पर मौजूद लोगों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में 4 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं.आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार किया गया संदिग्ध एक पोलिश नागरिक ही है. चश्मदीदों और पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, हमलावर सैन्य पोशाक पहने हुए था और उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपी ने गोलियां बरसाईं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों ने गोली चलाकर हमलावर को घायल कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया. इस मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. आंतरिक मंत्री मार्सिन कीरविंस्की ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.इस दुखद घटना पर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने पुलिस की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस हमले के पीछे की वजहों और सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है. वहीं, राष्ट्रपति करोल नाव्रोत्की, विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की और यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा क्लास ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. अमेरिकी राजदूत टॉम रोज ने इस घटना को एक दर्दनाक हमला बताते हुए पोलैंड के प्रति एकजुटता जताई है. इसके अलावा यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी इस अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की.वारसॉ से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिण में स्थित क्रैको पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहां हर साल लगभग 1.5 करोड़ पर्यटक आते हैं. 3.8 करोड़ की आबादी वाले पोलैंड में गोलीबारी की घटनाएं बेहद दुर्लभ मानी जाती हैं. पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:05 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग – राष्ट्रवाणी

