राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है और उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं. इस सर्वेक्षण के आधार पर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.इसके साथ ही, जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई भी की जाएगी. मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित किसानों को हरसंभव और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. शनिवार, 21 नवम्बर 2026 शनि, 21 नव. 2026 | 12:22 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- दंतेवाड़ा: कभी 147 मंदिरों का नगर था दंतेवाड़ा का बारसूर, धर्म इतिहास और प्रकृति का संगम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव। Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh – राष्ट्रवाणी
- दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार – राष्ट्रवाणी
- कोंडागांव: युवती को फंदे पर लटकाने की कोशिश, बचकर भागी तो युवक ने खुद को लगा ली फांसी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम – राष्ट्रवाणी
- इजराइल में सरकार गठन का संकट: नेतन्याहू की गुप्त चाल से विपक्षी ‘चेंज अलायंस’ में फूट का खतरा – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में मां पर कड़ा से हमला देख बेटा हुआ आगबबूला, टांगी से मामा की कर दी हत्या – राष्ट्रवाणी
- मां के हाथ के खाने से बिरयानी तक, जानें सलमान की फेवरेट डिश – राष्ट्रवाणी

