राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): CG Congress-भाजपा Politics News/Image Credit: IBC24 रायपुर: बीती रात AICC यानि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कई प्रदेशों के कांग्रेस संगठन में एक साथ बड़ा फेरबदल किया। इसके तहत छत्तीसगढ़ के तीनों प्रभारी सचिव डॉ एस संपत, जारिता लैतफ्लैंग और विजय जांगिड़ को बदल दिया गया।
वहीं, प्रदेश के कांग्रेसी नेता कोको पाढ़ी और विजय ठाकुर को अन्य प्रदेशों की जिम्मेदारी दी गई, जबकि विधायक देवेंद्र यादव को गुजरात प्रभारी सचिव पद से हटा दिया गया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD मनीष बंछोर ने पोस्ट कर तंज कसा ‘बाप तो बाप रहेगा, जिस डाल में बैठे उसी को काट रहे।’ इसके कुछ समय बाद ही देंवेंद्र यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने किया पोस्ट कर लिखा देवेंद्र यादव की ऊर्जा अब छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में लगेगी।
इस पोस्ट बाजी की शिकायत खुद विधायक देवेंद्र यादव ने केंद्रीय और राज्य नेतृत्व से करने की तैयारी कर ली है। वहीं बीजेपी ने पोस्ट कर इन हालात पर जमकर व्यंग किया। सबसे तीखा जुबानी हमला सांसद संतोष पांडे ने बोला।
हालात संभालने के लिए मोर्चा संभाला पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेताओं ने.। वैसे देवेंद्र यादव और भूपेश बघेल के बीच वर्चस्व की लड़ाई नई नहीं है। बीते कई दिनों से, एक नहीं कई-कई बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के बीच की खींचतान सुर्खियों में रही।
अब भी देवेंद्र यादव के पद से हटाने के बाद चर्चाओं गर्मा रही हैं कि उन्हें प्रदेश में पार्टी संभालने जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। हालांकि ये केवल अटकलें ही हैं। इस बदलाव के बाद असल में प्रदेश कांग्रेस के भीतर क्या कुछ बदलेगा, ये बड़ा सवाल है।
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: भाजपा takes a dig at the infighting between Bhupesh and Devendra, has the internal discord within Congress surfaced once again?
पेट्रोल 1 रुपए सस्ता, डीजल 2 रुपए महंगा, अच्छे दिन के इंतजार में बैठी जनता को यहां की सरकार ने दिया जोर का झटका Today Live Breaking News: आज पंचतत्व में विलीन होंगी मुख्यमंत्री योगी की मां, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता प्रदेश में बदल गया शराब बिक्री का नियम, इस वजह से आबकारी विभाग ने लिया फैसला, जानें कब से होगा लागू?
छत्तीसगढ़ में 50 KM की रफ्तार से कहर मचाएगा तूफान अकवान! इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की चेतावनी मंगल-गुरु के खास योग से आज इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल लोक निर्माण विभाग में सीनियर अफसरों का तबादला, महज 5 महीने में हटाए गए प्रभारी प्रमुख अभियंता आरएल वर्मा सियासत का ‘कुंडा’ कांड!
कथा में नेताओं की मौजूदगी से पारा हाई, क्या आयोजन के बहाने किया गया शक्ति प्रदर्शन? भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का निधन, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बताया पार्टी के लिए बड़ा नुकसान
